फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Introduced 28 new courses including B.Tech Electrical and Electronics

Noida News: बीटेक इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोनिक्स समेत 28 नए कोर्स किए पेश

Tue, 11 Apr 2023 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Introduced 28 new courses including B.Tech Electrical and Electronics
- जीबीयू में 3995 सीटों पर 135 कोर्स में होगा दाखिला, ऑनलाइन आवेदन शुरू
विज्ञापन

- 25 जून को विश्वविद्यालय आयोजित करेगा टेस्ट
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नए सत्र 2023-24 में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक समेत 28 नए कोर्स को पेश करने जा रहा है। विश्वविद्यालय ने कुल 135 कार्यक्रमों के लिए 3995 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। वहीं पिछले सत्र में 2191 सीटों पर दाखिले हुए थे। मंगलवार से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में प्रवेश प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी।

कुलपति प्रोफेसर आरके सिन्हा ने बताया कि 135 कोर्स में स्नातक, स्नातकोत्तर, डॉक्टरेट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के कार्यक्रम हैं। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से इस सत्र में पेश किए गए 28 नए कोर्स में उद्योगों की जरूरत के अनुसार डिजाइन किए कोर्स को शामिल किया है। बीटेक (ईसीई) में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और वीएलएसआई डिजाइन कोर्स औद्योगिक जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसी तरह (आईसीटी) इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक कोर्स में विद्यार्थियों अपनी जरूरत के अनुसार पारंगत होकर निकलेंगे। बीटेक इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के साथ या एमबीए के साथ विद्यार्थी कोई भी कोर्स चयनित कर सकेंगे। नए कोर्स में इस वर्ष मैथ, स्टेटिसटिक्स, इकोनॉमिकक्स विषयों में बीएससी ऑनर्स कोर्स भी शुरू किए हैं। इसके अलावा दो वर्ष एमए भाषा विज्ञान (लिंगुएसिटक्स) और सामाजिक विज्ञान समेत दो अन्य कोर्स शुरू किए हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद 25 जून को विश्वविद्यालय टेस्ट आयोजित करेगा। यदि स्थितियां सामान्य रहीं तो टेस्ट देशभर में 50 केंद्रों पर ऑफलाइन हो सकते हैं।
विज्ञापन

---
एलएलएम कोर्स मेंं सप्ताह में एक दिन होगी पढ़ाई:


कामकाजी लोगों के लिए विश्वविद्यालय ने इवनिंग कक्षाएं और साप्ताहंत कक्षाएं शुरू की हैं। दो वर्ष के एलएलएम कोर्स के लिए सप्ताहंत में कक्षाएं होंगी। इसमें 30 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा कामकाजी लोगों के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की डिग्री प्रदान की जाएगी। इसकी फीस 60 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लेटरल एंट्री इन एमए जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन:
जीबीयू इस वर्ष लेटरल एंट्री में मॉस कम्युनिकेशन का नया कोर्स लाया है। इसमें एमए जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन का दो वर्षीय कोर्स डिजाइन किया गया है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इस कोर्स में खास बात यह है कि स्नातक के बाद जर्नलिज्म का एक वर्ष का डिप्लोमा करने वाले इसमें एक वर्ष कोर्स करके इसकी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। कोर्स में 20 सीटें दी गई हैं। इसकी फीस 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है।
---
जिले में पहली बार आया हिंदू अध्ययन कोर्स:
जीबीयू ने इस सत्र से हिंदू अध्ययन कोर्स शुरू करने जा रहा है। प्रथम वर्ष इसमें 30 सीटें रखी गई हैं। जीबीयू 27वां विश्वविद्यालय है जो देश में यह कोर्स ला रहा है। हालांकि, खास बात यह है कि अन्य विश्वविद्यालयों में लांच हो चुके इस कोर्स का पाठ्यक्रम जीबीयू में ही डिजाइन किया गया है।
---
कर सकेंगे विदेशी भाषा और संस्कृति के कोर्स
जीबीयू इस सत्र में जापानी भाषा और संस्कृति और कोरियन भाषा और संस्कृति कोर्स जैसे डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह कोर्स शाम के समय में तब पढ़ाए जाएंगे, जब विद्यार्थी मुख्य कोर्स को पढ़ चुके होंगे। इससे दूसरे विश्वविद्यालय या कॉलेज के छात्रों को भी फायदा मिल सकेगा।
---
विदेशी विश्वविद्यालयों से किया समझौता
शैक्षणिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए भारत और विदेश की कई शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के साथ समझौता किया है। इनमें वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया, डोंगगुक यूनिवर्सिटी और डोंगगुक यूनिवर्सिटी वाइज दक्षिणी कोरिया शामिल है। भारतीय संस्थानों में एडुनेट, सीआरसीसी ट्रस्ट, भारत टेस्ट हाउस, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान आदि के साथ समझौता किया है।


---
कौन-कौन से कोर्स हुए शुरू
1. एमकॉम, 2. बीटेक ईसीई विद स्पेशलाईजेशन इन आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, वीएलएसई डिजाइन, 3. इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक, 4. बीटेक इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग, 5.बीटेक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, 6. इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या एमबीए, 7. बीएससी ऑनर्स इन मैथमेटिक्स, स्टेटिसटिक्स, इकॉनॉमिक्स, 8.एमएससी केमेस्ट्री, 9. एमएससी फिजिक्स, 10. एमएससी मैथमेटिक्स, 11. पीएचडी केमेस्ट्री, 12. पीएचडी फिजिक्स, 13. पीएचडी मैथमेटिक्स, 14. बीएबीएड, 15. बीकॉम बीएड, 16. बीएससी बीएड, 17. एमए भाषा विज्ञान, 18. एमए सामाजिक विज्ञान, 19. एमए हिंदू स्टडीज, 20. एमए बुद्धिस्ट स्टडीज, 21. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा साइबर सिक्योरिटी, 22. डिप्लोमा इन ड्रोन डिजाइनिंग, 23. डिप्लोमा जापानी भाषा और संस्कृति, 24. डिप्लोमा कोरियन भाषा और संस्कृति, 25. एलएलएम दो वर्ष, 26. कामकाजी लोगों के लिए बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, 27. कामकाजी लोगों के लिए एमटेक सिविल इंजीनियरिंग और 28. लेटरल एंट्री एमए इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed