{"_id":"6a54f6e45f6387fa2201ac76","slug":"interviews-for-the-state-teacher-award-will-be-held-at-diet-today-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100094-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए डायट में आज होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए डायट में आज होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए डायट में आज होंगे साक्षात्कार
ग्रेटर नोएडा। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चार शिक्षकों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में जिले के विभिन्न परिषदीय स्कूलों के चयनित शिक्षक भाग लेंगे।
चयन समिति शिक्षकों के नवाचार, शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, डिजिटल शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता और विद्यालय विकास में योगदान के आधार पर मूल्यांकन करेगी। साक्षात्कार के बाद समिति की संस्तुति के आधार पर योग्य शिक्षकों के नाम राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे। डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। सिफारिशों के आरोप बेबुनियाद हैं। सिफारिश नहीं योग्यता ही चयन का मानक होता है। अभ्यर्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर डायट पहुंचने का अनुरोध किया गया है। यहां से चयनित नामों को लखनऊ भेजा जाएगा। ब्यूरो