फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   International gang exposed, five thugs including two B.Tech engineers arrested

Noida News: अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा, दो बीटेक इंजीनियरों समेत पांच ठग गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
International gang exposed, five thugs including two B.Tech engineers arrested
निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देते थे, फर्जी पतों पर खोली गई कंपनी और खातों में रकम भेजते थे
विज्ञापन

-------------
1.25 करोड़ रुपये आरोपियों के बैंक खातों में मिली
25 मोबाइल फोन, 31 सिमकार्ड, पैन, आधार आदि बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने निवेश के बदले मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। ठग वसूली गई रकम को फर्जी पतों पर खोली गई शैल कंपनी के खातों में ट्रांसफर कर देते थे। बाद में इसे विदेश भेज दिया जाता था। पुलिस ने मामले में दो बीटेक इंजीनियरों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सेक्टर-28, डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम निवासी विवेक कुमार सिंह (33) व मनीष कुमार (23), डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम निवासी सुहेल अकरम उर्फ सैयद अहमद (32), दिल्ली निवासी गौरव शर्मा (23) और हिंडन विहार, सेक्टर-49, नोएडा निवासी बलराम (32) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों की फर्जी कंपनियों के बैंक खातों से 1.25 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने रकम को बैंक में फ्रीज कर दिया है। आरोपियों के पास से 25 मोबाइल फोन, 31 सिमकार्ड, पैन, आधार, डेबिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक, ठगी की रकम से खरीदी गई होंडा सिटी कार व भारी मात्रा में घर का सामान बरामद किया है। विवेक और सुहेल बीटेक इंजीनियर हैं। दोनों दुबई और फिलीपींस में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर भारत में काम कर रहे थे। आरोपी रोजाना करोड़ों रुपये की ठग कर विदेश भेज रहे थे। मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि दो जून 2023 को आशीष अग्रवाल ने पुलिस से ठगी की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि मई में उनके व्हाट्सएप पर मैसेज में टेलीग्राम पर निवेश करने के लिए कहा गया। शुरुआत में पीड़ित से एक हजार रुपये निवेश करवाए गए। बदले में उसे 1100 रुपये दिए गए। बाद में 10 हजार रुपये निवेश करवाकर 12 हजार रुपये दिए गए। पीड़ित झांसे में आया तो उससे 30 लाख रुपये निवेश करवाकर आरोपियों ने नंबर बंद कर लिए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खेमेंद्रपाल सिंह, एसआई धीरेंद्र कंवर व अन्य की टीम ने उन खातों की पड़ताल की जहां रकम ट्रांसफर हुई थी। जांच में पता चला कि देशभर में अलग-अलग 25 चालू बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद इन बैंकों से भी रकम दूसरे में ट्रांसफर कर ली गई थी। एक निजी बैंक का खाता दिल्ली में नांगल राय के पते पर खुला हुआ था। इस पते पर एक फर्जी कंपनी भी रजिस्टर्ड थी। इस प्रॉपर्टी को सुहेल और गौरव ने किराये पर लिया था। इसी पते पर 11 और फर्जी कंपनियों के रजिस्ट्रेशन का पता चला जो अलग-अलग नामों से थीं। छानबीन के बाद पुलिस ने 18 सितंबर को सुहेल और उसके साथी गौरव शर्मा को दिल्ली के मालवीय नगर से दबोच लिया। इनके पास से अलग-अलग कंपनियों की फजी स्टांप, आधार, पैन व अन्य दस्तावेज मिले। दोनों ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रॉपर्टी किराये पर लेकर वहां शैल कंपनी रजिस्टर और चालू खाते खुलवा लेते थे। बलराम उन गरीब लोगों का इंतजाम करता था, जिनके नाम पर कंपनी खोली जाती थी। पुलिस ने छानबीन के बाद बलराम को भी गिरफ्तार कर लिया। यह लोग फर्जी कंपनी व चालू खातों की डिटेल गुरुग्राम निवासी विवेक और मनीष को सौंप देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से चार प्रतिशत कमीशन विवेक को मिलता था
विवेक दुबई और फिलीपींस में बैठे विदेशी ठगों के संपर्क में था। फर्जी कंपनी और बैंक की डिटेल विदेशी ठगों को सौंप दी जाती थी। बदले में विवेक को तीन से चार प्रतिशत कमीशन मिलता था। वहीं, सुहेल अकरम को डेढ़ फीसदी कमीशन मिलता था। पुलिस ने बाद में विवेक और मनीष को भी गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed