फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International drug racket busted, heroin worth 48 crore seized, seven arrested in delhi

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 48 करोड़ की हेरोइन जब्त, सात गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2020 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
International drug racket busted, heroin worth 48 crore seized, seven arrested in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड (एनसीबी) ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश कर 48 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है और विदेशियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में एक अफ्रीकी पुरुष और म्यांमार की एक महिला शामिल है।

विज्ञापन


एनसीबी अधिकारियों ने गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसके तौर-तरीकों का पर्दाफाश किया जिसमें विदेश में बैठा सरगना गुमनामी की कई परतों के जरिये तस्करी का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन


एनसीबी के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान विदेशी यात्रियाें पर प्रतिबंध लगने के बाद इस गिरोह ने अंतरराष्ट्रीय कोरियर सेवा के जरिये हेरोइन की तस्करी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी काफी समय से इस गिरोह पर नजर रख रहा था और इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से आए पहले पार्सल को जब्त किया। एनसीबी ने दिल्ली की एक कोरियर कंपनी के पास से 970 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी।

पूरेे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए एनसीबी प्रमुख राकेश अस्थाना ने एजेंसी की दिल्ली जोनल यूनिट को नियंत्रित वितरण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया ताकि पार्सल के लाभार्थियों का पता लगाया जा सके।

एनसीबी ने हेरोइन जब्त करने के बाद भी पार्सल का वितरण जारी रखा। डमी पार्सल की मदद से पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ और एनसीबी ने एक-एक कर सात लोगों को धर दबोचा।


गिरफ्तार लोगों में भारत से वाहिद मोशिन, शाहजहां, हनीफ और मुनस्सिर को महिपालपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ के बाद एनसीबी ने 980 ग्राम हेरोइन पकड़ी और म्यांमार, की महिला और अफ्रीका के पुरुष को धर दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 48 करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed