फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions to stop the salary of officers

Noida News: डिफाल्टर विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 23 Aug 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of officers
-बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने दिए आदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में शनिवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने असंतुष्ट फीडबैक एवं डिफॉल्टर श्रेणी में आने वाले प्रकरणों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आईजीआरएस में डिफाल्टर विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए तो बगैर पूर्व सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अफसरों का एक दिन का वेतन रोकने को कहा।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार को निर्देशित किया कि जिन विभागों में 70 प्रतिशत से अधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए हैं। जो विभाग डिफॉल्टर श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। उनके संबंधित अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है। उसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि शिकायतकर्ता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, अनुज नेहरा, डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे, मुख्य कोष अधिकारी शिखा गुप्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed