फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions for action against those involved in election disturbances, liquor smugglers and mafia

चुनाव में गड़बड़ी करने वाले, शराब तस्कर व माफिया पर कार्रवाई के निर्देश

Fri, 24 Dec 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action against those involved in election disturbances, liquor smugglers and mafia
सीमावर्ती राज्यों व जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक के दौरान मौजूद पुलिस कमिश्नर आल?
नोएडा। विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जिले के सीमावर्ती राज्यों व जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को समन्वय बैठक की। इसमें पुलिस कमिश्नर ने बैठक में शामिल सभी अधिकारियों को चुनाव में गड़बड़ी करने वाले, शराब तस्कर और माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले से सटे राज्याें व जनपदों के अधिकारियों के बीच और अधिक सामंजस्य बनाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा। साथ ही, चुनाव में गड़बड़ी करने और अपराध करने वाले अराजक तत्वों, माफिया, हिस्ट्रीशीटर से लेकर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के संबंध में जानकारी को तुरंत व्हाट्स ऐप पर साझा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट में जनपद से दिल्ली, फरीदाबाद, हापुड़, बुलंदशहर व गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कमिश्नर ने संवाद करते हुए कहा कि किसी भी स्तर का चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्ण ढंग से कराना हमेशा से पुलिस बल की प्राथमिकता रही है। उन्होंने आदेश दिया कि विधानसभा चुनावों के लिए कानून/व्यवस्था संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर लें और जातीय हिंसा फैलाने से लेकर मारपीट झगड़ा करने वाले लोगों को चिह्नित करने का काम जल्द पूरा करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखते हुए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर नजर रखने के आदेश दिए। बैठक में वांछित अभियुक्तों की सूची का आदान प्रदान करते हुए गिरफ्तारी करने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को अन्य महत्वपूर्ण बिंदु पर ध्यान रखने के लिए कहा, जिसमें सीमावर्ती राज्य व जनपदीय सीमा पर स्थित ऐसे कच्चे रास्ते जहां पर वाहन नहीं चलते हैं, लेकिन पैदल आवागमन होता है। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाए। ठेकों पर अधिक मात्रा में शराब खरीदने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के लिए भी निर्देश दिए गए। यमुना किनारे बसे गांव और सीमावर्ती स्थान पर संयुक्त चेक पोस्ट स्थापित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed