फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Insta's doctors are spoiling the skin with skin medicine

Noida News: इंस्टा के डॉक्टर स्किन की दवा से खराब कर रहे त्वचा

Tue, 04 Apr 2023 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Insta's doctors are spoiling the skin with skin medicine
इंस्टा के डॉक्टर स्किन की दवा से खराब कर रहे त्वचा
विज्ञापन

- स्टेरॉयड युक्त दवा से बता रहे उपचार की विधि, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है डीएमए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक के चक्कर में त्वचा के उपचार के लिए तरह-तरह की दवाओं का प्रयोग करने की सलाह दे रहे इंस्टाग्राम यूजर लोगों की स्किन खराब कर रहे हैं। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर मरीज जब त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचते हैं तो उपचार करना भी मुश्किल हो जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे लोगों को त्वचा विज्ञान के बारे में कोई जानकारी नहीं है, बावजूद इसके वह लोगों को त्वचा निखारने गलत तरीके बता देते हैं।
यंग डर्मेटोलॉजिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी व डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पूर्व त्वचा विशेषज्ञ डॉ. मनीष जांगड़ा ने बताया कि इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी लोग आ गए हैं, जो त्वचा रोग के उपचार पर अधकचरा ज्ञान दे रहे हैं। स्किन को जल्द सुंदर बनाने के लिए ये लोग स्टेरॉयड युक्त दवाओं की सलाह दे रहे हैं जो स्किन को खराब कर देती है। हमारे पास बहुत से ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर बताकर जानकारी देने वालों के हिसाब से उपचार किया और रोग को गंभीर कर लिया। ऐसे इंस्टग्राम यूजर के संबंध में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने बात की गई है। डीएमए अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि इस दिशा में जल्द ही सरकार से बात कर उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स::::::::::
सोशल मीडिया पर भी चलाएंगे अभियान
डॉ. जांगड़ा ने कहा कि त्वचा रोग से जुड़े लोग गलत प्रचार कर रहे लोगों के खिलाफ जल्द ही सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाएंगे। क्योंकि गलत जानकारी से होने वाले नुकसान को रोकना जरूरी है। इससे डॉक्टरों की समस्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed