फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inspired to worship in a satvik manner

Noida News: सात्विक रूप से पूजा करने के लिए किया प्रेरित

Sun, 28 Sep 2025 05:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 28 Sep 2025 05:33 AM IST
विज्ञापन
Inspired to worship in a satvik manner
कांडा (बागेश्वर)। भ्रदकाली मंदिर प्रांगण में पशुपालन और वन विभाग ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान ग्रामीणों को नवरात्र पर पशु बलि प्रथा की बजाय सात्विक रूप से पूजा करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पशु चिकित्सक डॉ. अशोक और वन विभाग की एसडीओ तनुजा परिहार ने शिरकत की। एडीओ परिहार और डॉ. अशोक ने कहा कि बलि-प्रथा न केवल अमानवीय है बल्कि हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपरा की मूल भावना, अहिंसा और करुणा के विपरीत भी है। उन्होंने लोगों से त्योहारों में पशु-बलि की प्रथा को त्यागकर सात्विक भोग, हवन और फूल-पत्तों से पूजा करने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद क्षेत्र के मंदिरों में बलि प्रथा बंद है। आगे भी वह पशुबलि की बजाय सात्विक रूप से ही पूजा करेंगे। इस मौके पर मंदिर के पुजारी योगेश पंत समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed