{"_id":"64a56ef8c84a14c6ee0627c5","slug":"inspectors-wife-hit-four-with-a-car-in-aiims-noida-news-c-340-1-del1011-17993-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एम्स में इंस्पेक्टर की पत्नी ने कार से चार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एम्स में इंस्पेक्टर की पत्नी ने कार से चार को मारी टक्कर
विज्ञापन
पड़ित इलाज कराने आए थे, गंभीर चोट नहीं लगी
पुलिस ने मामला दर्ज कर ईको स्पोर्ट्स कार जब्त की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स परिसर में मंगलवार दोपहर इंस्पेक्टर नफे सिंह की पत्नी विपिन सिंह ने इलाज कराने आए चार लोगों को अपनी कार से टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फोर्ड ईको स्पाेर्ट्स कार को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने बुधवार शाम तक भी विपिन को गिरफ्तार नहीं किया था।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि इंस्पेक्टर नफे सिंह की पत्नी एम्स में किसी का इलाज करने आई थी। जब वह एम्स परिसर के गेट नंबर 6ए से बाहर निकल रही थी तो आगे जा रहे चार लोगों को कार से टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय कार की रफ्तार ज्यादा थी। घायलों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी गौरव (22), पत्नी रीतिका (21), लाल कुआं निवासी निशांत (26) और नोएडा निवासी रणवीर (57) के रूप में हुई। सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। एम्स के सुरक्षा गार्डों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामला दर्ज कर एम्स चौकी प्रभारी दीपेंद्र कुमार की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मेकेनिकल जांच कराकर ये पता कर रही है कि कार में कोई तकनीकी कमी थी या विपिन की गलती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था। घायल व्यक्तियों की एमएलसी कराई गई और सभी को बयान के लिए फिट पाया गया। पीड़ितों ने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया हे। पुलिस ने डीडी एंट्री पर लापरवाही से हुए हादसे का मामला दर्ज किया है।