फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Innocent child's hand cut off due to contact with wires adjacent to the house

Noida News: घर से सटे तारों की की चपेट में आने से मासूम का हाथ कटा

Sat, 06 Jul 2024 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Innocent child's hand cut off due to contact with wires adjacent to the house
घर से सटे तारों की की चपेट में आने से मासूम का हाथ कटा
विज्ञापन

-चार दिन के अंतराल में दूसरा हादसा, लटके हुए तारों की विभाग से कर चुके हैं कई बार शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी


दनकौर। मंडपा गांव में घर से सटकर जा रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे का हाथ कटकर जमीन पर गिर गया। घायल को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। बिजली निगम के उच्च अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण चार दिन के अंतराल में यह दूसरा हादसा है।


हापुड़ के निडोरी गांव निवासी सात वर्षीय बच्चा अल्तमश अपनी मां के साथ दनकौर क्षेत्र के मंडपा गांव में मामा के घर आया हुआ था। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद वह छत पर खेलने के लिए चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि घर की छत से सटकर हाईटेंशन लाइन जा रही है। पिता नौशाद ने बताया कि खेलते समय उनका बेटा तारों में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के दौरान ही कोहनी के पास से उसका हाथ कटकर जमीन पर गिर गया। बाद में घायल को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अधिक झुलसने के कारण उसका हाथ कंधे से हटाना पड़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अधिकांश घरों की छत से सटकर जर्जर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

-------

चार दिन पहले भी हुआ था हादसा

चार दिन पहले भी सफदर का पांच वर्षीय बेटा अयान लाइन से उतरे करंट की चपेट में आ गया था। पीड़ित का इलाज ग्रेटर नोएडा में चल रहा है, जहां उसकी हालत में सुधार है। लोगों का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारियों की उदासीनता के कारण गांव में लगातार हादसे हो रहे हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के गौतमबुद्ध नगर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया गया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed