फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Information on solving addiction related problems will be available at PGI

Noida News: पीजीआई में मिलेगी नशे से जुड़ी समस्या के निवारण की जानकारी

Sat, 11 Oct 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Information on solving addiction related problems will be available at PGI
रोहतक। पीजीआई में स्वास्थ्य सप्ताह के तहत मनाए गए मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने एडवांस साइकेट्री ब्लॉक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास किया। इस दौरान व्यसन निवारण सामुदायिक हेल्पलाइन 01262-299091 भी शुरू की गई। इससे नशे से जुड़ी समस्या के निवारण की जानकारी ले सकेंगे। इस दौरान नशामुक्ति केंद्र पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि इस सेंटर के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को राहत मिलेगी। इसमें न्यूरो मॉड्यूलेशन थेरेपी सेंटर, डिजिटल एकेडमी एवं टेलिसाइकेट्री स्टूडियो, लेबोरेटरी की सुविधा होगी। इससे एआई तकनीकों से मरीज को इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्हाेंने पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग कम करके परिजनों के साथ समय व्यतीत करने की आवश्यकता है। निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि जब भी त्रासदी आती है तो परिवार का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। इससे कई बार कदम गलत निर्णय की तरफ बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमएच के निदेशक कम सीईओ डाॅ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए सशक्त होना होगा। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल, डाॅ. एमजी वशिष्ठ, डाॅ. सविता सिंघल, डाॅ. सुजाता सेठी, डाॅ. प्रीति सिंह, डाॅ. हितेश खुराना, डाॅ. पुरुषोत्तम, डाॅ. विनय, डाॅ. सुनीला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed