{"_id":"692b1794822832e9c3050516","slug":"infections-in-children-are-on-the-rise-noida-news-c-1-noi1095-3683335-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्चों की आंतों में सूजन के मामले बढ़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्चों की आंतों में सूजन के मामले बढ़ रहे
विज्ञापन
फोटो है
-संक्रमित लिवर और आंतों में बनने वाली विभिन्न बीमारियों के निदान व जांच पर चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में शनिवार को बच्चों के संक्रमित लिवर और आंतों में बनने वाली विभिन्न बीमारियों के निदान व जांच पर चर्चा के लिए नेशनल कांफ्रेंस हुई। पैथोलॉजी विभाग के दूसरे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एनआईसीपीआर की निदेशक डॉ. शालिनी सिंह, यूपीआईएपीएम की अध्यक्ष डॉ. अंजलि खरे, आईएपीएम के कोषाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार ने चर्चा की।
पैथोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि पिछले कुछ समय से बच्चों की आंतों में सूजन के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा तपेदिक, वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस व परजीवी संक्रमण की दिक्कत होती है। खराब खानपान से भी कई संक्रमण खून के माध्यम से लिवर को संक्रमित कर देते हैं। हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस-सी बीमारी में संक्रमित लिवर की जांच कराने में काफी दिक्कतें होती हैं। कैंसर संबंधी रोग जैसे वृद्धावस्था में कोलोरेक्टल एडेनोकार्सिनोमा, एपेंडिक्स कार्सिनायड के मामले भी बढ़ रहे हैं। जीबी पंत अस्पताल की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा शाकुजा, डॉ. एके मंडल, डॉ. अर्चना रस्तोगी समेत मौजूद रहे।