फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Industry found in cleaning, six lakhs spent on three items

Noida News: सफाई में मिली लापरवाही, तीन ठेकेदारों पर छह लाख का जुर्माना

Thu, 14 Sep 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Industry found in cleaning, six lakhs spent on three items
सफाई में मिली लापरवाही, तीन ठेकेदारों पर छह लाख का जुर्माना
विज्ञापन

- सीईओ ने किया शहर का निरीक्षण, काली सूची में डाला नाम
- निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर इंजीनियरों को चेतावनी, पर्यवेक्षक समेत अन्य के कटेंगे वेतन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को शहर में साफ-सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर तीन ठेकेदारों को काली सूची में डालते हुए छह लाख का जुर्माना किया। उन्होंने प्राधिकरण के इंजीनियरों को चेतावनी जारी करते हुए वेतन काटने के भी आदेश दिए।
बृहस्पतिवार को सीईओ ने सेक्टर-122 में एमपी रूट का निरीक्षण किया। यहां सर्विस रोड और फुटपाथ पर कूड़े के ढेर मिले। मामले में लायन सर्विसेज पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं ठेकेदार को काली सूची में डालने का आदेश दिया गया। सेक्टर-122 के सीएनजी पंप से सेक्टर-72 तक जाने वाले मुख्य नाले में तैरता हुआ मलबा मिलने पर ठेकेदार बीएसएन इंफ्रास्ट्रक्चर को
विज्ञापन

काली सूची में डालने एवं दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया गया। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के संबंधित श्रम आपूर्ति पर्यवेक्षक लखमी और विकास शर्मा का दो दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसी मामले में कनिष्ठ अभियन्ता, सहायक परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य)-2 को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये तथा कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्क सर्कल 1 द्वारा जोनल रोड नंबर 5 पर प्लॉट नंबर बी-109 सेक्टर-2 में आरसीसी नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां ठेकेदार द्वारा पानी की निकासी किए बिना पानी के अंदर आरसीसी शटरिंग का कार्य किया जा रहा था। उक्त स्थल पर कोई सुरक्षा उपाय नहीं किये गये थे। नाली निर्माण की गुणवत्ता का स्तर निम्न पाया गया। इसके लिए ठेकेदार गुप्ता इंजीनियर पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने और उसे काली सूची में डालने तथा संबंधित अवर अभियंता सुंदर लाल और प्रबंधक पारसनाथ सोनकर को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए।

रखरखाव के बाद एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के आदेश
सेक्टर-122 में एमपी-3 रोड के किनारे 5 प्रतिशत पॉकेट के सामने ग्रीन बेल्ट में कूड़ा मिलने पर उद्यान विभाग को हरित पट्टी का उचित रखरखाव कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-122 में 5 प्रतिशत पॉकेट के सामने ग्रीन बेल्ट की बाउंड्रीवाल की मरम्मत के निर्देश दिए गए। सेक्टर-122 में 5 प्रतिशत पॉकेट में कुछ स्थानों पर निर्माणाधीन भवनों के सामने सी एवं डी अपशिष्ट पड़ा हुआ पाया गया जिसे दो दिन के अन्दर उठाने के निर्देश दिए गए।


मॉडल रोड बनाने के आदेश
सेक्टर-5 ग्राम हरौला में फायर स्टेशन के सामने गांव में नालियां उफनती मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के संबंधित श्रम आपूर्ति पर्यवेक्षक कौशल कुमार का दो दिन का वेतन रोका गया। मामले में स्वास्थ्य निरीक्षक गोपाल कृष्ण शर्मा एवं सहायक परियोजना अभियंता अरुण कुमार को चेतावनी दी गई। फायर स्टेशन के आसपास मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में बड़े ट्रक आदि खड़े पाए जाने वाले ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए। जोनल रोड नंबर-5 का परीक्षण करने के बाद इसे मॉडल रोड में विकसित करने को कहा गया। यहां ओवरहेड लाइनों को भूमिगत करने और नालियों को अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने, टूट-फूट की मरम्मत करने, फुटपाथ की मरम्मत करने और पेंटिंग कराने, और यातायात नियंत्रण हेतु आवश्यक बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed