फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Industries have not started on 95% of allotted plots; YEIDA to make all parks functional in 14 months

Noida News: मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता की हत्या की कोशिश

Wed, 05 Nov 2025 02:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Industries have not started on 95% of allotted plots; YEIDA to make all parks functional in 14 months
ससुराल पक्ष पर बहू ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के अलावलपुर गांव में विवाहिता के साथ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और मिट्टी का तेल डालकर हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। विवाहिता सपना रानी ने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता सपना रानी ने बताया कि उनकी शादी 5 जून 2023 को अरुण शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। 1 नवंबर की रात 8 बजे उसके पति, ससुर देवदत्त शर्मा, सास मीरा रानी और देवर अंकित शर्मा ने मिलकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि उनके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने कहा कि बीच-बचाव करने आई उसकी मौसी सरिता देवी और उसे ससुराल पक्ष ने धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed