फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India in thousand years economy Number one: Krishna Gopal

भारत हजारों वर्ष अर्थव्यवस्था में नंबर एक रहा : कृष्ण गोपाल

Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
India in thousand years economy
Number one: Krishna Gopal
स्वदेशी जागरण मंच की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वदेशी जागरण मंच ने रोजगार सृजन केंद्र पूसा सेंटर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि हजारों वर्ष दुनिया में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत नंबर वन था। इसे भारत के लोग नहीं ही नहीं, पूरे विश्व ने स्वीकारा है।
इस मौके पर कृष्ण गोपाल ने कहा कि पहले भारत केवल एक धार्मिक और कृषि प्रधान देश माना जाता था, मगर यह सिर्फ आधा सच है। भारत लगभग हर चीज विदेशों में एक्सपोर्ट करता था, जिसमें जूलरी, दवाइयां, परफ्यूम, तलवारे, मसाले, आइवरी आइटम्स आदि प्रमुख थे। इसके अलावा दुनिया को बड़े-बड़े पानी के जहाज भी एक्सपोर्ट करता था। वहीं भारत से पानी के जहाज सामान भरकर एक्सपोर्ट करते थे, मगर वापस खाली आते थे। इसका मतलब यह था कि भारत में किसी भी चीज की कमी नहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध का उत्पादन करने वाला देश है और दुनिया का कोई भी बड़ा अस्पताल भारत के डॉक्टरों के बिना नहीं चल सकता। इसी तरह दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत के इंजीनियरों के बिना भी नहीं चल सकती। आज इंडस्ट्री के क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चिंता जताई कि आज देश में लगभग छह करोड़ लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं और आने वाले समय में यह संख्या 15 करोड़ पार कर सकती है। इस कारण आने वाले 8 से 10 साल में हमें 10 से 15 करोड़ रोजगार चाहिए। केवल रोजगार ही नहीं चाहिए, बल्कि रोजगार भारत की परिस्थिति के अनुकूल होना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय युवा उद्यमिता सम्मेलन के मुख्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध संगीतकार कैलाश खेर ने स्वावलंबी भारत अभियान पर तैयार किया गया नया गीत ‘हम सब को आगे बढ़ना है’ वीडियो लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed