फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inauguration of dialysis unit, sanitation workers surround health minister

डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ, सफाई कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

Thu, 26 Nov 2020 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of dialysis unit, sanitation workers surround health minister
नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की जानकारी लेते स्वास्थ्य मंत्री जयप्रत?
डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ, सफाई कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा
विज्ञापन

नोएडा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बुधवार सुबह डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ करने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर यूनिट शुरू की। इसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना।
वहीं, मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री को घेर लिया। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार महज 7000 हजार रुपये थमा रहा है। जबकि उन्हें पहले अधिक पैसे मिलते थे। इस पर मंत्री ने कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल पहुंचे। वहां अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से ऑनलाइन संवाद किया। मरीजों से मिलने वाली सहूलियत के बारे में जाना। होम आइसोलेशन में जिले में 433 मरीज हैं। उन्होंने एक मरीज से ऑनलाइन बातचीत भी की।
विज्ञापन

गाजियाबाद सीएमओ की लापरवाही से स्वास्थ्य मंत्री नाराज
मंत्री के संज्ञान में आया कि मंगलवार शाम यूपी गेट बॉर्डर पर 97 लोगों की रैंडम जांच की गई। एक संक्रमित बुजुर्ग को बस में बिठाकर भेज दिया गया। इससे अन्य यात्रियों में संक्रमण का खतरा पैदा हो गया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताते हुए जवाब तलब करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षकोें ने भी अपनी रिपोर्ट
जनपद में हाल में शासन से तीन पर्यवेक्षक भेजे गए थे। इनमें एक आईएएस अफसर और दो वरिष्ठ चिकित्सीय अधिकारी शामिल रहे। पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई की बात कही। वहीं कोरोना संक्रमण के बारे में उन्होंने कहा कि एक मरीज के सापेक्ष 15 से 25 संपर्कों की तलाश की जा रही है। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के कारण ही प्रदेश सरकार कोरोना पर काबू पाने में सफलता हासिल कर पाई है। मार्च से अभी तक प्रदेश में 5,35,335 केस हैं। इसमें 5,00,835 मामले ठीक हो गए हैं। इस समय सूबे की रिकवरी दर 94.07 है। वहीं, 7644 संक्रमितों की मौत हुई है।

डेथ ऑडिट में मिली लापरवाही तो नपेंगे चिकित्सक
जिले में एक सप्ताह में 7 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। यह आंकड़ा चिंता करने वाला है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक मौत का डेथ ऑडिट किया जा रहा है। उसमें देखा जाता है कि मरीज पहले कितने दिन से बीमार था। होम आईसोलेशन में कब से था। अन्य तथ्यों की समीक्षा की जाती है। चिकित्सक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed