फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the name of getting a shop, the common area was sold to the doctor.

Noida News: दुकान दिलाने के नाम पर डॉक्टर को कॉमन एरिया बेचा

Sat, 04 Oct 2025 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
In the name of getting a shop, the common area was sold to the doctor.
प्राधिकरण से जानकारी मिलने पर पता चला सच, 1.17 करोड़ की धोखाधड़ी में केस दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। प्रसांदी इन्फोटेक पार्क प्राइवेट लिमिटेड और सॉलिटेयर ग्रुप के खिलाफ एक डॉक्टर ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि उन्हें दुकान दिलाने के नाम पर कॉमन एरिया बेचा गया। प्राधिकरण से जानकारी मिलने पर धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ। कोर्ट के आदेश पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-36 निवासी डॉ. गुरप्रीत सिंह का कहना है कि नॉलेज पार्क स्थित प्रोजेक्ट में तीन दुकानों के लिए उन्होंने 1.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। अनुबंध के अनुसार जनवरी 2009 तक कब्जा दिया जाना था।
पीड़ित के मुताबिक बाद में कंपनी ने उन्हें टॉवर-डी की शॉप नंबर-12 देने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए उन्होंने लगभग 48.48 लाख रुपये तक का भुगतान किया। जब उन्होंने रजिस्ट्री की मांग की तो उनसे 23.35 लाख रुपये और मांगे गए। बाद में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जानकारी लेने पर पता चला कि जिस दुकान को उन्हें बेचा गया था, वह वास्तव में कॉमन एरिया था।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उन्हें करीब तीन करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी अतुल भल्ला, गणेश प्रसाद बागरी, नरेश कुमार खैतान, अर्जुन प्रीत सिंह साहनी, हरजीत सिंह साहनी, राजकुमार सिसोदिया, अनामिका डोगरा, रोमा शुक्ला, सुमित साहू और अशोक सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed