फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In the Gangster Act, assets worth 6.10 crores of three accused seized

गैंगस्टर एक्ट में तीन आरोपियों की 6.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
In the Gangster Act, assets worth 6.10 crores of three accused seized
ग्रेटर नोएडा में फ्लैट जब्त करने की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले के गैंगस्टर की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने की कार्रवाई की। पुलिस ने दो महिलाओं के नाम से खरीदी गई संपत्ति जब्त की। ग्रेटर नोएडा व नोएडा सेंट्रल जोन में सुंदर भाटी गिरोह के नवीन भाटी और रणदीप भाटी गिरोह के बदमाश बबली नागर की पत्नी रेखा के 2.60 करोड़ के फ्लैट और प्लॉट जब्त किए गए। वहीं, नोएडा के हाइपर सुपरमार्ट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी मामले में सीमा देवी के नाम से खरीदे साढ़े तीन करोड़ के गाजियाबाद स्थित चार फ्लैट जब्त किए। पुलिस ने कुल 6.10 करोड़ की संपत्ति जब्त की। गैंगस्टर सिंहराज भाटी के भतीजे नवीन भाटी के खिलाफ रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मामले दर्ज हैं। नवीन फिलहाल जेल से बाहर है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अल्फा दो सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवीन भाटी का गोल्फ गार्डेनिया सोसाइटी में 1.90 करोड़ का फ्लैट जब्त किया गया है। फ्लैट अनैतिक धन से अर्जित किया गया था। सुंदर भाटी गिरोह का नवीन सक्रिय बदमाश है। साथ ही, रणदीप भाटी गिरोह के बदमाश सादुल्लापुर गांव निवासी गैंगस्टर बबली नागर की पत्नी रेखा के 70 लाख रुपये के दो प्लॉट जब्त किए गए हैं। आरोपी ने पत्नी के नाम से प्लॉट खरीदे थे।
विज्ञापन

वहीं, डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि हाइपर मार्ट की फ्रेंचाइजी बेचने के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपी सीमा देवी के गाजियाबाद स्थित चार फ्लैट गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्त किए गए हैं। यह चारों फ्लैट राजनगर एक्सटेंशन के गौड़ कास्केड्स में स्थित हैं जो अनैतिक धन अर्जित कर बनाए गए थे। चारों फ्लैट की कीमत साढ़े तीन करोड़ के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन पर सबसे पहले दर्ज हुआ था रंगदारी का केस
पुलिस के अनुसार, नवीन भाटी पर सबसे पहले रंगदारी का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट आदि के केस दर्ज हुए। सुंदर भाटी के अवैध काम में नवीन साथ देता है। वहीं, नवीन का कहना है कि सरिया और स्क्रैप चोरी का अवैध काम करने वाला एक व्यक्ति रंजिश मानकर झूठे केस दर्ज करा रहा है। उस पर पांच केस जो भी लगे हैं, इसी मामले से जुड़े हैं। वह स्क्रैप का व्यापार करता है। जिस शख्स ने उसे फंसवाया है। उसने कई अन्य लोगों व स्क्रैप के कारोबार से जुड़े लोगों को भी फंसवाया है, ताकि वह अकेला इस काम को कर सके। इसके अलावा केवल एक पुराना मारपीट का मामला उस पर दर्ज हुआ था।
रिटेल स्टोर की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगते थे
पुलिस ने वर्ष 2020 में रिटेल स्टोर की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगने के आरोप में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब उनकी संपत्तियों को जब्त करने का काम पुलिस ने शुरू किया है। सरगना राजेश वर्मा, अंकुर वर्मा, सीमा देवी सहित अन्य को पुलिस ने बीते वर्ष गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मर्सडीज समेत पांच कारें, कई फ्लैटों के दस्तावेज, दो करोड़ का सोना, 63 लैपटॉप, 27 मोबाइल, 13 लाख रुपये समेत कई अन्य वस्तुएं बरामद की थीं। बाद में पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरोह की गिरफ्तारी के समय थाना फेज-3 के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे, क्योंकि गिरफ्तार बदमाशों में से एक संक्रमित था।

जिले में अब तक 150 करोड़ की संपत्ति जब्त, नई सूची हो रही तैयार
डीसीपी सेंट्रल जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके जोन में ही अब तक 80 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। वहीं, डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि शाहबेरी के आरोपी समेत अन्य गैंगस्टर की उनके जोन में कुल 70 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पुलिस अन्य गैंगस्टर की भी सूची तैयार कर रही है। अदालत का आदेश मिलने पर इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed