{"_id":"68e9704ea5e97603a00532cd","slug":"in-laws-robbed-rs-6072-lakh-in-the-name-of-help-accused-of-chain-snatching-na-news-c-13-1-lko1072-1423038-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ससुरालीजनों ने मदद के नाम पर हड़पे 60.72 लाख, चेन लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ससुरालीजनों ने मदद के नाम पर हड़पे 60.72 लाख, चेन लूट का आरोप
Sat, 11 Oct 2025 02:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी शम्मी कपूर ने पत्नी अंशिका अवस्थी व ससुराल के पांच लोगों पर उनके 60.72 लाख रुपये हड़पने और चेन लूट का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
शम्मी के मुताबिक छह अक्तूबर 2024 को उनकी शादी कानपुर नगर में घंटाघर चौराहा निवासी अंशिका अवस्थी से हुई थी। विवाह से पहले अंशिका के पिता कृष्ण कुमार ने शादी में खर्च करने में असमर्थ जताई थी। उन्होंने 32 लाख की मदद मांगी। इसके बदले कृष्ण कुमार ने कहा कि उनकी पैतृक संपत्ति का सौदा तय हुआ है, जिसके बिकते ही वह रकम लौटा देंगे। पीड़ित का आरोप है कि विवाह के बाद अंशिका, उसके पिता व चार अन्य घरवालों ने उनसे धीरे-धीरे अन्य मदाें में 28.72 लाख रुपये और ले लिए। शम्मी ने बताया कि इस बात को काफी समय हो गया, मगर आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई। विरोध पर सभी ने उन पर रॉड से हत्या का प्रयास करने की कोशिश की। आरोप है कि असफल होने पर आरोपियों ने उनकी चेन लूट ली। दुखी पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक अंशिका, उसके पिता, मां अपर्णा, बहन सिम्पी, भाई आकाश और अर्चना पर केस दर्ज किया गया है।