फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In Cholas village of Greater Noida funeral done by putting tarpaulin in rain

सिस्टम की खुली पोल: कैलाश चंद को चैन से चिता भी नसीब न हुई, बरसात में तिरपाल बना सहारा; देखें वीडियो

Fri, 29 Aug 2025 05:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा।
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 05:10 PM IST
सार

गांव के ही मयंक भानू पंडित ने बताया कि जनपद का हाइटेक सिटी होने के चलते गांव के श्मशान घाट में अंत्येष्टि करने जैसी व्यवस्था नहीं है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की हैं।

विज्ञापन
In Cholas village of Greater Noida funeral done by putting tarpaulin in rain
तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में शमशान घाट में जर्जर टीन शेड होने पर खुले में अंत्येष्टि की गई। इस दौरान तेज बरसात आने पर तिरपाल लगानी पडी। चिंता को तिरपाल लगाकर बेमुश्किल बूझने से बचाया। ग्रामीण और परिवार बरसात में ही रहे। शमशान घाट के बदहाल होने को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करके भाजपा सरकार पर कटाक्ष किए है।  

विज्ञापन
Trending Videos

जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में बृहस्पतिवार को देर रात में 70 साल के कैलाश चंद का निधन हो गया। शुक्रवार को उनका दाह संस्कार करने के लिए ग्रामीण और परिजन श्मशान घाट पर पहुंचे। गांव के श्मशान घाट का टीन शेड जर्जर हालत में होने के चलते बरसात बंद होने का इंतजार किया गया। दोपहर करीब 12 बजे बरसात बंद होने पर चिता बनाई गई। जैसे ही अंत्येष्टि की। बरसात शुरू हो गई। बरसात तेज होने लगी। ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर जलती चिंता को बचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही मयंक भानू पंडित ने बताया कि जनपद का हाइटेक सिटी होने के चलते गांव के श्मशान घाट में अंत्येष्टि करने जैसी व्यवस्था नहीं है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की हैं। सौंदर्य करण कागजों तक ही सिमट कर रह गया। 

विज्ञापन

सपा नेता श्याम सिंह भाटी का कहना है कि अगर सरकार गांव के शमशान का विकास नहीं कर सकती तो जनता के लिए विकास कैसे कर पाएगी।  शमशान का सौंदर्य करण समय रहते नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed