फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In-charges of purchasing centres were found missing from the weighing scales.

Noida News: कांटा-बांट तो कहीं नदारद मिले क्रय केंद्रों के प्रभारी

Sun, 26 Oct 2025 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
In-charges of purchasing centres were found missing from the weighing scales.
बाराबंकी। जिले में शनिवार से शुरू हुई धान खरीद के पहले दिन केंद्रों पर अव्यवस्था हावी दिखी। कई केंद्रों पर तौल के लिए कांटा-बांट तक नहीं पहुंचे तो कुछ केंद्रों पर प्रभारी ही बिना कोई पूर्व सूचना दिए नदारद मिले। अधिकांश केंद्रों पर बैनर टांग कर धान क्रय केंद्र संचालन की औपचारिकता पूरी की गई। पहले दिन जिले में बनाए गए 94 में से किसी भी केंद्रों में खरीद की कोई बोहनी नहीं हुई। नवीन मंडी में बने खरीद केंद्र पर पहुंचे किसानों का पूरा दिन दस्तावेजों के सत्यापन व टोकन लेने में ही बीत गया।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक राजकुमार सिंह ने नवीन मंडी पहुंच धान खरीद की तैयारियों का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद किसानों से बात भी की। खरीद के पहले दिन नवीन मंडी में करीब 400 किसानों ने टोकन के लिए अपने कागज जमा किए। जबकि दरियाबाद के खजुरी केंद्र पर तैयारियां अधूरी दिखी यहां पर तौल के लिए कांटा तक नहीं लगाया गया था। फतेहपुर धान खरीद केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखा तो मसौली केंद्र पर किसानों को टोकन दिए जा रहे थे। त्रिवेदीगंज के क्रय केंद्र पर क्रय केंद्र प्रभारी दोपहर तक नहीं पहुंचे। किसान निराश लौटे।
विज्ञापन

इसी तरह अखैयापुर के नौमीलाल ने बताया कि वह सिर्फ पंजीकरण संबंधी कागज लेकर आए थे। वहीं सिद्धौर के दिबियापुर फिरोजाबाद केंद्र पर अभी तक धान सफाई करने वाली मशीन नहीं पहुंच सकी। बदोसरायं केंद्र पर तैयारियां पूरी दिखी जबकि हैदरगढ़ के क्रय केंद्रों पर आइरिस मशीनों का परीक्षण किया जाता दिखा। जिला विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जिन खरीद केंद्रों पर कमियां रह गई हैं, उन सभी के प्रभारियों को इन्हें तत्काल दूर कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed