{"_id":"6ae3744f26b2857a25002383","slug":"in-case-involving-an-fd-and-locker-at-pnb-in-greater-noida-bank-given-an-assurance-to-return-full-amount-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पीएनबी में एफडी और लॉकर से रकम-जेवर गायब होने का मामला, बैंक ने दिया पूरा पैसा लौटाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पीएनबी में एफडी और लॉकर से रकम-जेवर गायब होने का मामला, बैंक ने दिया पूरा पैसा लौटाने का आश्वासन
Thu, 29 Oct 2026 10:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:00 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के पीएनबी में एफडी और लॉकर से रकम व जेवर गायब होने के मामले में बैंक ने पूरा पैसा लौटाने का आश्वासन दिया है। बृहस्पतिवार को तीन खाताधारकों को रकम वापस की गई। सीबीआई और बैंक की आंतरिक समिति मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
पीएनबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में खाताधारकों की एफडी और लॉकर से रकम व जेवरात गायब होने के मामले में बैंक ने ग्राहकों को पूरा पैसा वापस करने का आश्वासन दिया है। पीएनबी के दिल्ली-एनसीआर जोनल मैनेजर राजेश भौमिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन खाताधारकों की रकम वापस की गई है।
विज्ञापन
अन्य प्रभावित खाताधारकों को भी जल्द पैसा लौटाया जाएगा। इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन किसी भी ग्राहक का पैसा नहीं डूबेगा। राजेश भौमिक ने बताया कि मामले में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पूरे स्टाफ को निलंबित करने के साथ कुछ कर्मचारियों का तबादला भी किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए लिखा गया है। उनके मुताबिक, सीबीआई ने भी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा बैंक की आंतरिक समिति भी पूरे मामले की जांच कर रही है। जोनल मैनेजर ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाताधारकों से परेशान नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि बैंक सभी ग्राहकों का एक-एक पैसा लौटाएगा। जांच और रकम की वापसी की प्रक्रिया में समय लग सकता है, लेकिन ग्राहकों को उनकी पूरी रकम वापस दिलाई जाएगी।
विज्ञापन