फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In a dance drama, children depicted the transition from Satya Yuga to Kali Yuga.

Noida News: नृत्यनाटिका में बच्चों ने दिखाया सतयुग से कलयुग तक का परिवर्तन

Sat, 18 Oct 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 18 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
In a dance drama, children depicted the transition from Satya Yuga to Kali Yuga.
डीएवी स्कूल हुडा सेक्टर-12 में वा​र्षिक समारोह युगांतर में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। डीएवी स्कूल सेक्टर-12 में शुक्रवार को वार्षिक समारोह युगांतर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर परबच्चों ने आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं, आओ स्कूल चले, कोई मिल गया, कव्वाली, ऐसा देश है मेरा, ऑपरेशन सिंदूर आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों को नैतिक मूल्य और संस्कारों से जोड़कर रखने के लिए नैतिक मूल्यों पर आधारित नाटक दिखाया गया। युग परिवर्तन नृत्यनाटिका (बैले डांस) में सतयुग से कलयुग तक का परिवर्तन दिखाया गया। इसके अलावा लोक नृत्य गुजराती, हरियाणवी तथा भांगड़ा ने ऐसी धूम मचाई कि पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों के अभिभावकों के लिए भी नृत्य प्रतियोगिता रखी गई। प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले अभिभावकों को उपहार दिए गए। इस मौके पर समाजसेवी विजयलक्ष्मी अजय पालीवाल, डीएसपी सतीश वत्स, गीता यूनिवर्सिटी के चांसलर एसपी बंसल, सम्मानित अतिथि विद्यालय अध्यक्ष इंद्रजीत बत्रा, वाइस चेयरमैन सतपाल आर्य, विद्यालय प्रबंधिका राकेश संधू तथा विद्यालय की प्राचार्या रेखा वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed