{"_id":"690209c841124682880fc7af","slug":"imran-was-caught-after-the-encounter-he-was-shot-in-the-leg-noida-news-c-340-1-del1011-110206-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुठभेड़ के बाद दबोचा गया इमरान, टांग में लगी गोली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुठभेड़ के बाद दबोचा गया इमरान, टांग में लगी गोली...
विज्ञापन
-मंगलवार आधी रात को न्यू उस्मानपुर इलाके में बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़
-उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को दबोचा, पिस्टल व कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार आधी रात को एक बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर दो राउंड गोलियां दाग दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में चलाई एक गोली बदमाश की टांग में लगी। बाद में उसे काबू कर लिया गया। आरोपी इमरान उर्फ काला (21) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम ने उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस व चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ वेलकम थाने में कई आपराधिक मामले हैं।
उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात को जिले का स्पेशल स्टाफ न्यू उस्मानपुर इलाके में गश्त पर था। इस बीच जीरो पुश्ता, बिजली घर के नजदीक टीम ने बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर एक युवक को आते हुए देखा। युवक को हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने एकदम पिस्टल निकालकर टीम पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने दोबारा आरोपी से सरेंडर करने की अपील की। इसके बाद आरोपी ने दोबारा टीम पर फायर कर दिया। गोली स्पेशल स्टाफ में तैनात सिपाही परमजीत की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। फौरन पुलिस ने दो राउंड गोली चलाई। एक गोली बदमाश की टांग में लगी। फौरन उसे काबू कर लिया गया। उसकी पहचान इमरान उर्फ काला के रूप में हुई। टीम ने फौरन उसे नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।