{"_id":"6afeff631d98a89c6b023a8f","slug":"impact-of-association-dispute-evident-team-played-with-only-six-players-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112455-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एसोसिएशन विवाद का दिखा असर, छह खिलाड़ियों के सहारे खेली टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एसोसिएशन विवाद का दिखा असर, छह खिलाड़ियों के सहारे खेली टीम
विज्ञापन
राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर का निराशाजनक प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बास्केटबॉल की दो एसोसिएशन के बीच आपसी मतभेद का खामियाजा गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन और जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के बीच हुए विवाद के कारण अलीगढ़ में 17 से 19 नवंबर तक आयोजित हुई 65वीं राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।प्रतियोगिता में जिले की टीम में 12 खिलाड़ियों के बजाय महज छह खिलाड़ी ही शामिल थीं।
आधी-अधूरी टीम के साथ प्रतियोगिता में पहुंची गौतमबुद्ध नगर की खिलाड़ियों को लीग मुकाबलों में ही कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। पहले मुकाबले में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की टीम ने जिले की टीम को 39-08 अंकों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके बाद गाजियाबाद के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर की टीम 18-17 अंकों के मामूली अंतर से हार गई।