फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegally cut rosewood trees, 23 sleepers recovered

Noida News: अवैध रूप से काटे शीशम के पेड़, 23 स्लीपर बरामद, तस्कर फरार

Mon, 13 Oct 2025 02:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Illegally cut rosewood trees, 23 sleepers recovered
बरामद प्रकाष्ठ को कब्जे में लेती वन विभाग की टीम। स्रोत विभाग
वन विभाग की टीम ने चकराता वन प्रभाग की देवघार रेंज में शीशम की लकड़ी के 23 स्लीपर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जंगल में अवैध कटाई की सूचना पर की गई। हालांकि, मौके से तस्कर भागने में कामयाब रहे, लेकिन वन विभाग ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देवघार रेंज की सितकी बीट क्षेत्र से होकर गुजरने वाली टोंस नदी के किनारे से अज्ञात लकड़ी तस्करों ने प्रतिबंधित शीशम प्रजाति का पेड़ काटकर उससे 23 स्लीपर तैयार करके उन्हें आसपास की झाड़ियों में छिपा दिया।
विज्ञापन

अवैध कटान की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर लकड़ी तस्कर फरार हो गए। टीम ने लकड़ी से तैयार सभी स्लीपर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि अवैध कटान की सूचना मिलने पर जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी की गई लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि तस्करों की तलाश में वन क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है। इसके अलावा प्रकाष्ठ को कब्जे में लेकर अवैध कटान की जांच उप रेंज अधिकारी जयपाल सिंह चौहान को सौंपी गई है, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed