{"_id":"68e189c179ec9be8760f9fd9","slug":"illegal-construction-demolished-na-news-c-5-1-drn1046-804337-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि पर किए जा रहे निर्माण को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि पर किए जा रहे निर्माण को तोड़ा
Sun, 05 Oct 2025 02:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
तहसील प्रशासन की टीम ने झाझरा और ईस्ट हॉप टाउन की सीमा पर अवैध रूप से बनाए जा रहे आवासीय भवन को ध्वस्त कर दिया। भवन राज्य सरकार के अधीन गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि पर बनाया जा रहा था। तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी ने बताया कि झाझरा और ईस्ट हॉप टाउन की सीमा पर राज्य सरकार के अधीन गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि है। भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाने की शिकायत मिली थी। पटवारी की जांच में शिकायत सही पाई गई। शनिवार को मौके पर जाकर अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन