फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal bar busted under the guise of Korean restaurant in Greater Noida two arrested

Crime in Noida : ग्रेटर नोएडा में कोरियाई रेस्तरां की आड़ में अवैध बार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2022 04:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Jul 2022 04:45 AM IST
सार

चाई-3 सेक्टर में दक्षिण कोरियाई रेस्तरां कू हाउस में अवैध बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ  174 बीयर की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने कोरियाई दूतावास को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Illegal bar busted under the guise of Korean restaurant in Greater Noida two arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में चीन के नागरिकों के लिए बने क्लब के खुलासे के बाद अब चाई-3 सेक्टर में दक्षिण कोरियाई रेस्तरां कू हाउस में अवैध बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेस्तरां के कोरियाई मैनेजर सांगशू कू (64) और साथी गोरखपुर निवासी नन्हे यादव को गिरफ्तार कर 174 बीयर की बोतलें बरामद की हैं। इनमें छह पेटी (72 बोतलें) कोरियाई कंपनी की हैं। रेस्तरां में केवल विदेशी नागरिकों को ही एंट्री दी जाती थी।
विज्ञापन


सांगशू भारत में रहने वाले कोरियाई नागरिकों की एसोसिएशन का अध्यक्ष भी है। सांगशू एक नामी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की ग्रेनो इकाई में वरिष्ठ पद पर भी तैनात था। सेवानिवृत्त होने के बाद ग्रेटर नोएडा में रहने लगा था। पुलिस ने मौके से छह पेटी कोरियाई बीयर व दिल्ली मार्का सात पेटी बीयर समेत कुल 174 बोतलें और कार बरामद की है। आरोपी लंबे समय से रेस्तरां चला रहे थे। पुलिस ने सांगशू और नन्हे यादव से रेस्तरां में आने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ की है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं बगैर वीजा के रहने वाले चीन के नागरिक व अन्य विदेशी तो यहां नहीं आते थे। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि सांगशू के पास वैध वीजा मिला है। पुलिस ने कोरियाई दूतावास को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 रिहायशी सेक्टर में चल रही थीं अवैध गतिविधियां
ग्रेनो के आवासीय सेक्टरों में इस तरह की गतिविधि का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। आरोपियों ने रेस्तरां के लिए लाइसेंस लिया हुआ था, लेकिन रेस्तरां में बार के साथ ही पूल क्लब भी संचालित किया जा रहा था। पूल क्लब में मोटी रकम लगाकर गेम खेली जाती थी। पुलिस यहां जुआ खेलने की जांच कर रही है। रेस्तरां का जीएसटी नंबर किसी और के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग की मिलीभगत की सूचना वायरल : पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर रेस्तरां में अवैध बार के आबकारी विभाग की शह पर चलने की सूचना वायरल हो गई। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने इसी माह नोएडा में एक कोरियाई रेस्तरां में कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि विभाग को कोरियाई रेस्तरां में अवैध बार चलाने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed