फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IIA will organise AGM where msme industrial will gather.

Noida News: 1 सितंबर को यूपीभर के एमएसएमई का होगा महासंगम

Mon, 24 Aug 2026 04:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
IIA will organise AGM where msme industrial will gather.
आईएआई के चेयरमैन बैठक करते हुए : अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

----
–आईआईए के 50 चैप्टर के 1 हजार से ज्यादा उद्यमी होंगे शामिल
–एआई, ईवी और हरित ऊर्जा अपनाने पर होगा मंथन
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 35वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) एक सितंबर को गौतमबुद्धनगर में होगी। इसमें उत्तर प्रदेश समेत देशभर के उद्योग जगत से जुड़े एक हजार से अधिक उद्यमी शामिल होंगे। आईआईए के 50 चैप्टर के प्रतिनिधि कार्यक्रम में हिस्सा लेकर एमएसएमई क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आमंत्रित हैं।


आईआईए नोएडा चैप्टर की ओर से सोमवार को आयोजित बैठक में चेयरमैन नवीन गुप्ता ने बताया कि एजीएम का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को नई तकनीक और वैश्विक बाजार से जोड़ना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल की देख रेख में यह बैठक संपन्न होगी। बैठक में उद्योगों के सामने बिजली, जलापूर्ति समेत अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। एजीएम में वैश्विक मौके जैसे विषय पर विशेष सत्र आयोजित होगा। विशेषज्ञ राहुल जैन वैश्विक बाजारों में भारतीय उद्योगों और एमएसएमई के लिए उपलब्ध कारोबारी अवसरों की जानकारी देंगे। इसके अलावा उद्योगों में एआई, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), हरित ऊर्जा और नई तकनीकों को अपनाने पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में नवाचार, रोजगार सृजन, उत्पादन, निर्यात और औद्योगिक विकास में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एमएसएमई को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आईआईए पदाधिकारियों के अनुसार एजीएम उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का बड़ा मंच बनेगी। बैठक में सचिव श्वेता बंसल और कोषाध्यक्ष सीए मनीष गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
ऋषभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed