{"_id":"686d2a8535039b2fe00b1c66","slug":"igrs-portal-commissioner-of-police-awarded-in-disposal-of-grievances-noida-news-c-1-gnd1002-3145115-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पोर्टल : शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पोर्टल : शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस अव्वल
विज्ञापन
सीएम कार्यालय से जारी हुई रिपोर्ट में सभी 27 थानों ने प्रथम रैंक प्राप्त की
पुलिस कमिश्नर ने आईजीआरएस सेल की टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आईजीआरएस पोर्टल (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण के मामले में जून में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर अव्वल आया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में कमिश्नरेट के सभी 27 थानों ने प्रथम रैंक प्राप्त की है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर ने आईजीआरएस सेल की टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए महीने के प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा करती हैं। आईजीआरएस ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसे सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। इस प्रणाली का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को एक आसान और प्रभावी समस्याओं के निस्तारण के लिए माध्यम प्रदान करना है। इसके जरिये आम लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं और उनका त्वरित समाधान होता है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश में अव्वल आना गौतमबुद्धनगर की बड़ी उपलब्धि है। हम लोग आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान कर रहे हैं। इससे आम लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में जून में कमिश्नरेट के सभी 27 थानों ने प्रथम रैंक प्राप्त की है। जून में 821 आवेदकों की ओर से शिकायतों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक प्रदान किया गया, जिसमें 99.03 प्रतिशत आवेदकों ने कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।