फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IGNOU: Campus placement for the post of Health and Life Insurance Advisor today

इग्नू : हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट आज

Mon, 15 Jan 2024 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
IGNOU: Campus placement for the post of Health and Life Insurance Advisor today
I-दिल्ली समेत एनसीआर के स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम के छात्रों को गुरुग्राम में मिलेगा नौकरी का मौकाI
विज्ञापन

I-मुख्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे से होगा पंजीकरण, सालाना तीन लाख रुपये समेत अन्य भत्ते भी मिलेंगेI
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIदिल्ली समेत एनसीआर के इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से स्नातक और स्नातकोत्तर पासआउट छात्रों के लिए काम की खबर है। इग्नू अपने दिल्ली स्थित मुख्यालय में 16 जनवरी यानी मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजित करने जा रहा है। इसमें ' इंश्योरेंस क्षेत्र' में भविष्य बनाने का सपना देखने वाले छात्रों को हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर पद पर काम करने का मौका मिलेगा। चयनित छात्रों को गुरुग्राम में नौकरी का मौका मिलेगा। इसमें वेतन तीन लाख रुपये सालाना समेत अन्य भत्ते भी मिलेंगे।I
Iइग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय के मैदानगढ़ी स्थित मुख्य कैंपस के कन्वेंशन सेंटर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंपस प्लेसमेंट को ' इंश्योरेंस देखो ' नाम दिया गया है। इसका आयोजन सुबह साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे तक होगा। इसमें इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण के आधार पर मौका मिलेगा। इसमें सुबह 11 बजे प्री -प्लेसमेंट टॉक आयोजित की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों को कंपनी, उसका प्रोफाइल, चयन के बाद काम और तरीके, कंपनी की जरूरत समेत सैलरी पैकेज की जानकारी दी जाएगी। यह एक फुल टाइम जॉब होगी।I
विज्ञापन

I----I
I19 से 28 साल के युवा ले सकते हैं भागI
Iचयनित उम्मीदवारों को सीनियर टेलीसेल्स एग्जीक्यूटिव, टीम लीडर और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करना होगा। चयन का आधार शैक्षणिक योग्यता व इंटरव्यू होगा। यह एक फुल टाइम जॉब होगी। इसमें उम्मीदवार को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पर ग्राहकों को जागरूक करना रहेगा। इस दौरान हेल्थ पॉलिसी पर उन्हें विस्तार से जानकारी भी देनी होगी। कैंपस प्लेसमेंट में इग्नू से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके 19 से 28 साल के युवा भाग ले सकते हैं। I
विज्ञापन
विज्ञापन

I----I
Iयह दस्तावेज लाने होंगे साथ:I
Iकैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने वाले युवाओं को अपने साथ दो फोटो, दो कॉपी सीवी, इग्नू से मिला फोटो पहचान पत्र, केवाईसी दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता को दर्शाते सर्टिफिकेट व डिग्री, एंप्लायमेंट दस्तावेज आदि लाने होंगे। कैंपस प्लेसमेंट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार इग्नू के निदेशक कार्यालय 011-29571114 पर फोन भी कर सकते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed