{"_id":"6aba91e97ad343a40104f8b1","slug":"igl-gas-pipeline-leaks-catches-fire-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107585-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईजीएल की गैस पाइपलाइन लीक, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईजीएल की गैस पाइपलाइन लीक, लगी आग
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा खुदाई के दौरान टूटी आईजीएल की पाइ
- प्राधिकरण की ओर से खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हुआ हादसा, दमकल ने आग पर पाया काबू
- आईजीएल की टीम मौके पर पहुंची, पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी, हादसे में कोई जनहानि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र में सोमवार शाम आईजीएल की गैस पाइपलाइन लीक होने से आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस और नॉलेज पार्क फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची। गैस की आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार 28 सितंबर को शाम करीब 7:30 बजे नॉलेज पार्क क्षेत्र में इंपीरियल स्कूल ऑफ एग्री बिजनेस (आईएसएबी) के पास पुस्ता रोड पर प्राधिकरण की ओर से खुदाई का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान जमीन के नीचे से जा रही आईजीएल की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। साथ ही आईजीएल की टीम को सूचना दी गई। गैस आपूर्ति बंद किए जाने के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और न ही कोई जनहानि हुई है। घटना के बाद आईजीएल की टीम क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम करा रही है। पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद गैस आपूर्ति सामान्य किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी में पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की वजह प्राधिकरण की ओर से की जा रही खुदाई सामने आई है। मामले में मौके की स्थिति और पाइपलाइन को हुए नुकसान के संबंध में संबंधित टीमों की ओर से जांच की जा रही है।