फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If there is no metro facility, then flats are given on rent instead of living.

Noida News: मेट्रो की नहीं सुविधा तो रहने के बजाय किराये पर दे दिए फ्लैट

Sun, 22 Feb 2026 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
If there is no metro facility, then flats are given on rent instead of living.
मेट्रो की कनेक्टिविटी न होने से निवासियों को होती है परेशानी, कई परिवारों ने बदला ठिकाना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट मेंं करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने वाले कई लोगों ने अब अपना रुख बदल लिया है। बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं के वादों के बीच घर लेने वाले खरीदार, मेट्रो सेवा शुरू न होने और सार्वजनिक परिवहन की कमी से परेशान होकर मालिक रहने के बजाय अपने फ्लैट को किराये पर देने को मजबूर हो गए हैं।

मेट्रो रूट का विस्तार करते हुए ग्रेनो वेस्ट तक ले जाने की योजना काफी वर्षों से बनाई जा रही है। जब भी ये योजना बनती है वो सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह जाती है। इस बीच बॉटनिकल गॉर्डन से सेक्टर 142 तक मेट्रो रूट को मंजूरी मिली तो ग्रेनो वेस्ट के निवासियों की उम्मीदें और टूट गईं। निवासियों का कहना है कि उन्होंने यहां निवेश किया था, तब मेट्रो विस्तार की योजनाओं को प्रमुख आधार बताया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी मेट्रो परियोजना जमीन पर नहीं उतर सकी। रोजाना दफ्तर जाने वाले लोगों को नोएडा, दिल्ली या गाजियाबाद पहुंचने के लिए निजी वाहन या ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत बढ़ रही है। इससे परेशान होकर निवासियों ने अपने फ्लैट किराये पर दे दिए हैं। कुछ परिवार वापस नोएडा या दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई और नौकरी के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
विज्ञापन


----
दूसरे स्थानों पर हो रहे शिफ्ट

ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो रूट की मंजूरी न मिलने से लगातार निवासी अपने फ्लैट छोड़कर अन्य स्थानों शिफ्ट हो रहे हैं। कारण है सुगम कनेक्टिविटी न होना। रोजाना कामकाजी वर्ग और छात्रों को आवागमन मेंं परेशानी होती है। रोजाना की झंझट से परेशान होकर निवासियों ने दूसरे स्थानों पर रहना शुरू कर दिया है। कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने फ्लैट को किराये पर उठाकर खुद भी किराये पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

ग्रेनो वेस्ट की स्प्रिंग मिडोज सोसाइटी में फ्लैट है लेकिन उसे किराये पर उठा रखा है। वहां से आवागमन में काफी परेशानी होती थी। -अर्चना पांडेय।



मेट्रो के विस्तार को देखते हुए ग्रेनो वेस्ट में फ्लैट खरीदा था। मेट्रो शुरू नहीं होने से फ्लैट को किराये पर देकर नोएडा में रहना शुरू कर दिया है। -गिरवर कुमार पाठक।



मेरा ग्रेनो वेस्ट स्थित सोसाइटी में फ्लैट है और नोएडा में एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा हूं। मेट्रो की सुविधा न होने से रोजाना आने में दिक्कत होती थी, इसलिए यहां शिफ्ट हो गया। -नोमान।




ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन में रहता था। काम पर जाने के लिए काफी दिक्कत होती थी तो फ्लैट को किराये पर उठाकर नोएडा के सेक्टर 55 में रह रहा हूं। -सीरा बालाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed