{"_id":"640f7cf6b645042e320daa7f","slug":"if-there-is-negligence-in-cleanliness-action-will-be-taken-against-the-contractor-grnoida-news-c-23-1-noi1091-4804-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साफ-सफाई में कोताही बरती तो ठेकेदार पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साफ-सफाई में कोताही बरती तो ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
-सफाई एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक के दौरान ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ ने दी चेताववनी
-कहा-ड्यूटी पर संख्या से अधिक सफाई कर्मी दिखाए गए तो एजेंसी होगी ब्लैक लिस्ट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर और गांव में साफ-सफाई पर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोतही बरती जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को सफाई एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक में ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने चेतावनी देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं चलेगा कि सफाई कर्मी 80 हैं और डयूटी पर 95 दिखाए जाएं। ऐसा मिलने पर एजेंसी को काली सूची में डालने का काम किया जाएगा।
एसीईओ ने कहा कि जी-20 की बैठक ग्रेटर नोएडा में होने वाली है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सफाई को प्राथमिकता पर लिया गया है। शहर और गांवों में घर-घर से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन स्थानों से डोर-टू डोर कूड़ा उठाना शुरू किया जाएगा वहां फिर बंद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई में वाहनों व सफाईकर्मियों का माइक्रो प्लान तैयार कर उनको दिया जाए। कूड़े में लगी गाड़ियां कहां-कहां, कितने बजे और किस रूट से होकर जाएंगी, इसका पूरा ब्योरा फोटोग्राफ के साथ प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। हर सफाईकर्मी का एरिया और टाइमिंग का भी ब्योरा तैयार करके दें। अगर कोई सफाईकर्मी छुट्टी पर होता है तो उसकी जगह दूसरा सफाईकर्मी उस एरिया में सफाई करेगा। सफाईकर्मियों को वर्दी पहनना अनिवार्य है।
घरों के आगे कूड़ा मिला तो भवन स्वामी पर लगेगा जुर्माना
एसीईओ ने कहा कि यदि रिहायशी सेक्टरों में घरों के आगे मलबे का ढेर लगा मिलता है तो ऐसे भवन स्वामी के खिलाफ जुर्माना किया जाएगा। एसीईओ मेधा रूपम ने मैनुअल स्वीपिंग से जुड़ी फर्मों ऑनिक्स, आरआर फैसिलिटीज, साईंनाथ, वेस्ट कलेक्शन से जुड़ी फर्म एजी एनवायरो, सीएंडडी वेस्ट कलेक्शन से जुड़ी फर्म राइज इलेवन और बायो रेमेडिएशन से जुड़ी फर्म एंटोनी के साथ बैठक की।