{"_id":"6aecaf56eced45b009032687","slug":"if-the-power-goes-out-during-the-festive-season-call-the-control-room-grnoida-news-c-1-noi1095-4910483-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: त्योहारों पर बिजली गुल हुई तो कंट्रोल रूम में करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: त्योहारों पर बिजली गुल हुई तो कंट्रोल रूम में करें फोन
विज्ञापन
फोटो
24 घंटे मिलेगी सप्लाई की जानकारी, सेक्टर-16 में विद्युत निगम ने तैयार किया विशेष कंट्रोल रूम
नोएडा। दीपावली समेत पांच दिवसीय पर्वों पर बिजली आपूर्ति में व्यवधान होने पर उपभोक्ताओं को अब बिजलीघरों और अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विद्युत निगम ने बिजली आपूर्ति की निगरानी और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सेक्टर-16 स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में विशेष कंट्रोल रूम तैयार किया है। यहां जिले के छह अभियंताओं समेत कुल दस अभियंताओं की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा।
कंट्रोल रूम में अभियंताओं की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में लगाई गई है, ताकि किसी भी समय बिजली आपूर्ति बाधित होने पर शिकायत दर्ज कराई जा सके। उपभोक्ता बिजली कटौती, फॉल्ट और आपूर्ति से जुड़ी जानकारी 1912 पर देने के साथ स्थानीय कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2970431 और 9193301659 पर भी दे सकते हैं। खास बात यह होगी कि संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता से संपर्क कर बिजली कटौती की वजह और आपूर्ति बहाल होने की संभावित समयसीमा भी पता की जाएगी। इसके बाद उपभोक्ता को बताया जाएगा कि बिजली किस कारण से गई है और उसे दोबारा आने में कितना समय लग सकता है। ब्यूरो