{"_id":"68c423ea29d2f9527d0e1ff8","slug":"icccl-foundation-visits-chhanv-foundation-under-met-acid-attack-survivors-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: कैफे शीरोज में दिखा आत्मविश्ववास, एसिड अटैक सर्वाइवर्स के हौसलों को दी नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: कैफे शीरोज में दिखा आत्मविश्ववास, एसिड अटैक सर्वाइवर्स के हौसलों को दी नई उड़ान
Fri, 12 Sep 2025 07:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:15 PM IST
सार
आईसीसीपीएल फाउंडेशन ने छांव फाउंडेशन का दौरा कर एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात की। सीईओ अंबिका सक्सेना ने इसे साहसी महिलाओं से जुड़ने का एक प्रेरक अनुभव बताया, जिसका उद्देश्य मानवीय जुड़ाव को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए आईसीसीपीएल फाउंडेशन ने अपने अभियान ‘राहत विद आईसीसीपीएल’ के तहत छांव फाउंडेशन का दौरा किया।
विज्ञापन
संस्था एसिड अटैक सर्वाइवर्स को सुरक्षित आश्रय, इलाज और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है। फाउंडेशन की टीम ने यहां सर्वाइवर्स से मुलाकात की, उनकी कहानियां सुनीं और कंबल, राशन व अन्य जरूरी सामान भेंट किया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम कैफे शीरोज भी पहुंची, जिसे एसिड अटैक सर्वाइवर्स खुद संचालित करती हैं। आईसीसीपीएल फाउंडेशन की सीईओ अंबिका सक्सेना ने कहा कि यह केवल एक मुलाक़ात नहीं, बल्कि साहसी महिलाओं से जुड़ने का अनुभव था। संस्था का उद्देश्य समाज में वास्तविक मानवीय जुड़ाव बनाना है।
विज्ञापन