फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   I will vote for Kejriwal and Kejriwal will vote for Congress: Rahul

मैं केजरीवाल को और केजरीवाल कांग्रेस को देंगे वोट : राहुल

Sat, 18 May 2024 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
I will vote for Kejriwal and Kejriwal will vote for Congress: Rahul
चांदनी चौक लोकसभा में आयोजित रैली में कांग्रेस नेता ने पीएम को घेराअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गठबंधन पर प्रहार करने का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चांदनी चौक लोकसभा सीट पर आयोजित रैली में जवाब दिया। दिल्ली में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे खुद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे और केजरीवाल कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देंगे। हाथ के निशान में झाड़ृ है। दिल्ली की सातों सीटें गठबंधन के खाते में जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो देशभर में नफरत का बाजार सजाया है, उसकी हिंदुस्तान की कोई जरूरत नहीं है। हमें ऐसा हिंदुस्तान हमें चाहिए जो मोहब्बत का हिंदुस्तान है, नफरत का नहीं। पीएम के बड़े-बड़े नेताओं ने कहा कि उन्हें मौका मिलेगा तो संविधान को फाड़कर फेंक देंगे। हमें संविधान की रक्षा करनी है। यही सभी का सपना है और यही भविष्य है। दिल्ली में आप और कांग्रेस एक साथ लड़ रहे हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता चार सीट पर आप को वोट देगा और आप का कार्यकर्ता तीन सीट पर कांग्रेस को। राहुल गांधी ने रैली में मौजूद आप के विधायकों को मंच से पास बुलाया और साथ-साथ होने की बात कही।
विज्ञापन

अच्छा है छोड़कर चले गए
राहुल गांधी ने कहा कि ईडी, सीबीआई और आईटी से मोदी सरकार विपक्ष को डरा रही है। केजरीवाल को जेल भेजा। कांग्रेस के नेताओं को डर दिखाकर अपने पास ले जा रही है। दिल्ली से भी एक नेता को बुला लिया है। ठीक है, यह लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। यह कमजोर हैं, जो छोड़कर चले गए। हमारे लिए अच्छा है। हमें इनकी जरूरत नहीं। कांग्रेस के शेर भाजपा का मुकाबला डटकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
कांग्रेस के तीन प्रत्याशी, जनता इनके साथ : माकन
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने संबोधन में कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के तीन प्रत्याशी हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज और चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल। दिल्ली की जनता अब इनके साथ है। दिल्ली के विकास को गठबंधन बहुत आगे बढ़ाएगा।
---
मैं जिंदगी भर ऋणी रहूंगा : कन्हैया
कन्हैया कुमार ने संबोधन में कहा कि कांग्रेस परिवार ने मुझ पर भरोसा जाताया। पूरा परिवार मेरे साथ खड़ा रहा। मैं पूरी जिंदगी ऋणी रहूंगा। कहते हैं कि मेंहदी सूखने के बाद रंग लाती है। ऐसे ही असली कांग्रेसी की पहचान मुश्किल वक्त में होती है। भाजपा ने मुझ पर हमला करवाया इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सही समय पर सभी का जवाब मिलेगा। प्रधानमंत्री 10 वर्ष से नई दिल्ली इलाके में रह रहे हैं। उन्हें अब मौका मिला है यमुनापार में आने का।

----

रास्ते में गाड़ी रोककर लोगों से मिले राहुल
रैली के समाप्त होने के बाद राहुल काफिले से निकले। इस दौरान सड़कों पर वह गाड़ी रोककर लोगों से मिले और सेल्फी खिंचवाई। साथ ही, बच्चों काे टाॅफी दी। उन्हाेंने रैली स्थल से लेकर रानी झांसी मार्ग तक कई बार गाड़ी रोकर लोगों से बात की। लालबत्ती पर भी लोग उनसे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed