{"_id":"68f52f7d4573b39bcb03336a","slug":"husband-stabs-wife-with-a-shovel-after-a-dispute-resulting-in-her-death-na-news-c-102-1-slko1055-142667-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पति ने विवाद के बाद पत्नी पर बेलचे से किया वार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पति ने विवाद के बाद पत्नी पर बेलचे से किया वार, मौत
Mon, 20 Oct 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। सुर्जीपारा मार्ग की निवासी आंगनबाड़ी सहायिका सुमन देवी की शनिवार रात विवाद के बाद पति संदीप ने बेलचा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सुमन के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सुर्जीपारा मार्ग पर सुमन देवी (36) का घर बना हुआ है। वह ग्राम पंचायत बेनीवाईजपुर में आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका हैं। 15 साल पहले उनका विवाह संदीप से हुआ था। सुमन के पिता रामासरे के अनुसार रात में खाना खाते समय पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
संदीप ने सुमन को बेलचा मार दिया। इतना ही नहीं उसने पास रखे स्टूल को भी उठाकर सुमन को मारा। मारपीट के दौरान ही सुमन ने अपने पिता रामासरे को फोन कर सारी बात बताई।
विज्ञापन
जानकारी पाते ही परिजन घर पहुंचे लेकिन तब तक सुमन की मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने सुमन के जेठ जगरूप व अनिल और ससुर विक्रम पर भी हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।