फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband reached the police station said... wife collects money by trapping in honeytrap

थाने पहुंचा पति बोला... हनीट्रैप में फंसाकर पैसा वसूलती है पत्नी

Sun, 14 Nov 2021 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Husband reached the police station said... wife collects money by trapping in honeytrap
नोएडा। सेक्टर-49 थाने पहुंचकर एक युवक ने पत्नी पर हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसा वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे भी इसी तरह फंसाया गया था। जब पैसा नहीं दिया तो जेल भिजवाने धमकी देकर शादी कर ली। उसने अब तक करीब 8 लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर ठगने और इनमें तीन से शादी भी करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी दीपक कुमार ने सेक्टर-49 थाने में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह सेक्टर-41 में रहता है। डेटिंग एप के जरिये उसकी पहचान आरोपी महिला से हुई थी। वह भी बिहार की ही रहने वाली है।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपिता ने उससे दोस्ती की और फिर मुलाकात के लिए बुलाना शुरू कर दिया। उसने खुद को अविवाहित बताया। कुछ दिन बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। इस बीच उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ। इस पर उसने शादी करने से इनकार किया तो आरोपिता ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए। साथ ही बलात्कार समेत अन्य गंभीर आरोपों में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने मजबूरी में उससे शादी कर ली। इसके बाद भी लोग घर पर आने लगे। जब उसने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपिता ने बिहार में भी दो युवकों से शादी की थी। वहां कोर्ट में केस चल रहे हैं। इसी तरह के दो केस साकेत कोर्ट में चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली में भी दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकी है। आरोप है कि आरोपिता डेटिंग एप पर पहले युवकों से दोस्ती करती है। फिर शारीरिक संबंध बनाकर गिरोह के अन्य लोगों साथ फोटो और वीडियो बना लेती है। इसके बाद ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती है। पुलिस ने बताया कि गिरोह ने कैफे और कुछ स्थानों पर कमरे किराए पर ले रखे हैं। इनमें पूरी व्यवस्था होती है। इन कमरों के माध्यम से ही अश्लील फोटो और वीडियो बनाए जाते हैं। फिर उसी आधार पर उनको ब्लैकमेल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed