फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   husband opened fire on his wife during argument on road in noida

घर-घर के कलेश: पति ने बीच सड़क पत्नी पर तान दी बंदूक, बाल बाल बची जान; काम पर से लौट रही थी

Thu, 14 Sep 2023 08:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 08:06 PM IST
सार

नोएडा में एक पति ने अपनी पत्नी पर सड़क पर बहस के दौरान गोली चला दी। इसी दौरान उसकी जान बाल बाल बच गई। आरोपी पति के खिलाफ कोतवाली फेज टू पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। 

विज्ञापन
husband opened fire on his wife during argument on road in noida
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

पति ने पत्नी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसमें पत्नी बाल बाल बच गई। इस मामले में महिला के भाई ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली फेज टू पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

कोतवाली फेज टू क्षेत्र स्थित भंगेल निवासी राजा ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बहन राजकुमारी की शादी अमित कुमार मित्तल के साथ हुई है। अमित जीत राम कॉलोनी भंगेल में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार, तीन-चार महीने से उसके जीजा और बहन के बीच विवाद चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बहन उनके घर पर रह रही है। उनकी बहन एक एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में काम करती है। बुधवार रात को उनकी बहन फैक्ट्री से काम करके आ रही थी। तभी श्मशान घाट के पास उसका जीजा अमित कुमार मित्तल वहां पर पहुंचा और उसने उसकी बहन के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि उसके जीजा ने उसकी बहन के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसी बीच उसकी बहन नीचे गिर गई और बाल बाल बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed