{"_id":"5dd054968ebc3e548f556f1f","slug":"husband-handed-over-wife-s-hand-to-lover-in-police-station-noida-news-noi4733966148","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में पति ने पत्नी का हाथ प्रेमी के हाथों में सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में पति ने पत्नी का हाथ प्रेमी के हाथों में सौंपा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पति-पत्नी के बीच किसी अन्य को लेकर अक्सर विवाद की खबरें सामने आती हैं। लेकिन नोएडा में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पति ने थाने में अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में सौंप दिया। हलफनामा देकर पत्नी और उसके मायके वालों से रिश्ता खत्म करने की बात कही है। पति का कहना है कि पत्नी खुश रहे, इसलिए उसने ऐसा किया है।
जानकारी के अनुसार महिला मूलरूप से बदायूं व उसका प्रेमी बुलंदशहर का रहने वाला है। दिव्यांग पति सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित सलारपुर में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। वहीं, महिला को सलारपुर में ही हेयर सैलून चलाने वाले युवक से प्रेम हो गया। इसके बाद से महिला अपने पति से अलग रहना चाहती थी। वह प्रेमी के साथ कभी उसके गांव चली जाती तो कभी किसी दूसरे शहर में चली जाती थी। ऐसा कई बार होने पर पति ने पत्नी से स्पष्ट बात की और हमेशा के लिए प्रेमी के साथ रहने के बारे में पूछा। पत्नी के हामी भरने पर उसने प्रेमी को थाने बुला लिया। इसके बाद पुलिस के सामने अपनी पत्नी का हाथ प्रेमी के हाथों में दे दिया। उसने हलफनामा दिया है कि अब उसका महिला से कोई लेना-देना नहीं है। यदि उसके साथ किसी तरह की घटना होती है तो उसके लिए महिला और उसका प्रेमी ही जिम्मेदार होेंगे। पुलिस का कहना है कि पति ने अपनी मर्जी से पत्नी को उसके प्रेमी को सौंपा है। महिला भी पति के साथ नहीं रहना चाहती। इसलिए दोनों से लिखित में लेकर महिला को प्रेमी के साथ भेज दिया है। आगे की कार्रवाई वह कोर्ट में करेेंगे।