फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Husband commits suicide after wife dies of cancer

Noida News: पत्नी की कैंसर से मौत के बाद पति ने की आत्महत्या

Thu, 16 Oct 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide after wife dies of cancer
बरदह। जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि मकान से दुर्गंध आने पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था और पति का शव पंखे से लटका था। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। जानकारी के अनुसार, मृतक आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सलाउद्दीनपुर निवासी रामनरेश राम (40) और उनकी पत्नी मीना गौतम (35) थे। कुछ समय बाद मीना को कैंसर हो गया और इलाज के लिए दोनों अरसिया बाजार में किराये के मकान में रहने लगे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले मीना की तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के गम में रामनरेश सदमे में चले गए और किसी से बातचीत करना बंद कर दिया। एक दिन बाद ही उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 14 अक्तूबर को जब रामनरेश का बहनोई उनसे मिलने आया, तो कमरे से दुर्गंध आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। रामनरेश ने पहली पत्नी को छोड़कर मीना से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed