फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hurt by taking younger brother hostage, young man commits suicide

छोटे भाई को बंधक बनाने से आहत युवक ने की खुदकुशी

Sat, 23 Apr 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hurt by taking younger brother hostage, young man commits suicide
तावडू। उपमंडल के गांव हसनपुर में छोटे भाई मनजीत को दबंगों द्वारा बंधक बनाने से आहत जयप्रकाश ने पंखे से फंदा लटकाकर खुदकुशी कर ली। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर खुदकुशी के लिए उकसाने पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी रमेश ने बताया कि उनका छोटा बेटा गांव के ही चिंटू, रामबीर ,गोविंद, काला उर्फ ढिल्लू और मंजीत के पास काम करता है। आरोप है कि 19 अप्रैल की रात करीब 9:00 बजे छोटा बेटा मनजीत इन लोगों के पास खेतों में काम करने गया था। तभी इन लोगों ने मनजीत को बंधक बनाकर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वह घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर बड़ा बेटा जयप्रकाश सभी के पास पहुंचा तो उन्होंने जयप्रकाश को मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जयप्रकाश रोते हुए घर लौट आया और घटना की जानकारी दी। रमेश का आरोप है कि जयप्रकाश (22) इसी बात को लेकर तनाव में था। इस कारण उसने शुक्रवार रात को पंखे से फंदा लटकाकर अपनी जान दे दी। रमेश का कहना है कि आरोपियों ने ही जयप्रकाश को आत्महत्या के लिए उकसाया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed