फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hundreds of people reached notice of opening of oxygen bank, uproar over not getting

ऑक्सीजन बैंक खुलने की सूचना पहुंचे सैकड़ों लोग, नहीं मिलने पर हंगामा

Thu, 29 Apr 2021 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of people reached notice of opening of oxygen bank, uproar over not getting
नोएडा। सेक्टर-12 के बरात घर में उद्यमियों द्वारा आक्सीजन बैंक खोलने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद बुधवार को गौतमबुद्ध नगर के साथ दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और अन्य शहरों से सैकड़ों लोग पहुंच गए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब ऑक्सीजन नहीं मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद उद्यमियों ने प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने की बात कहते हुए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

उद्यमियों की संस्था एमएसएमई की ओर से ऑक्सीजन की किल्लत के कारण दम तोड़ रहे लोगों की मदद के लिए योजना बनाई गई थी। इसके लिए एक निमंत्रण पत्र भी बनवाया गया था। नोएडा विधायक पंकज सिंह और प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर उद्घाटन कराया जाना था। सोशल मीडिया पर सूचना वायरल होते ही मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। लोगों से सिलिंडर लेकर शाम को आने के लिए कहा गया, लेकिन दोपहर में डीएम ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद हरिद्वार के बीएचएल से गैस नहीं आई।
विज्ञापन

विधायक और सीईओ भी नहीं पहुंचे। इसकी भनक लगते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। गाजियाबाद निवासी अनुराग ने बताया कि पिता और चाचा संक्रमित हैं। चाचा की तबीयत ज्यादा खराब है। पांच-छह घंटे तक ऑक्सीजन मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन अंत में कुछ हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया कि मेरी तरह और भी कई लोग थे, जो अपनों के लिए ऑक्सीजन जुटाने की जद्दोजहद में थे। उन्हें भी निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मदद के लिए एमएसएमई के पदाधिकारियों की ओर से आक्सीजन बैंक शुरू करने की बात कही गई थी। इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैने वहां जाने से भी इनकार कर दिया था।
- एनपी सिंह, अध्यक्ष, डीडीआरडब्ल्यूए
एमएसएमई के सुरेंद्र नहाटा ने आक्सीजन बैंक के लिए स्थान मांगा था। उन्हें सेक्टर-12 का बरात घर उपलब्ध कराया था, लेकिन एजेंसी को प्रशासन ने रोक दिया। एजेंसी अस्पतालों को ही ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकती है।

- इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण
ऑक्सीजन का वितरण प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। शासन से स्पष्ट निर्देश हैं कि पहले अस्पतालों में ऑक्सीजन दी जाए। ऑक्सीजन बैंक मित्तल एजेंसी से गैस ले रहे थे। इससे अस्पतालों की सप्लाई बंद हो जाती। यदि हरिद्वार से गैस आएगी तो वितरण में सहयोग करेंगे।
- सुहास एलवाई, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed