फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   HT line became a hindrance in the rejuvenation of DSC Road

Noida News: डीएससी रोड के कायाकल्प में एचटी लाइन बनी बाधक

Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
HT line became a hindrance in the rejuvenation of DSC Road
डीएससी रोड के कायाकल्प में एचटी लाइन बनी बाधक
विज्ञापन

प्राधिकरण ने शहर की तीन प्रमुख सड़कों को चमकाने का काम किया था शुरू
दो सड़कों का काम पूरा, एक का काम अब भी बाकी
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड के कायाकल्प में हाईटेंशन (एचटी) लाइन बाधा बनी हुई है। एचटी लाइन को हटाए बिना काम करना मुश्किल है। प्राधिकरण जल्द ही इसका टेंडर निकालकर कार्रवाई करेगा।
मास्टर प्लान रोड नंबर-एक पर रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-12/22 तिराहे से होते हुए सेक्टर-56 टी प्वाइंट, डीएससी रोड पर इंडियन ऑयल क्रॉसिंग से अगाहपुर मोड़ और सेक्टर-62 से 71 तक की सड़क को सुधारने और ट्रैफिक व्यवस्था बहाली के लिए चौड़ीकरण की योजना बनाई गई। प्राधिकरण ने दो सड़कों का काम पूरा कर लिया, लेकिन अब भी एक सड़क का काम लंबित है। यहां हाइटेंशन लाइन की शिफ्टिंग का काम बाकी है, हालांकि इस रोड पर बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-37 चौराहे तक कुछ काम हुआ है। इससे पहले एमपी-एक रोड पर डबल यूटर्न देते हुए सड़क के चौड़ीकरण का काम किया गया। कुछ इसी तरह का काम सेक्टर-62 से 71 की सड़क के लिए किया गया। यहां आखिरी लेन को थोड़ा और चौड़ा किया गया है।
विज्ञापन

---
यूटर्न को लेकर आ रही शिकायतें
प्राधिकरण ने डबल यूटर्न तो बना दिया, लेकिन यूटर्न की डिजाइन को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि यूटर्न की वजह से मुख्य सड़क पर बॉटल नेक बनने की बात सामने आ रही है। इससे परेशानी हो रही है। प्राधिकरण ने इसका संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

प्राधिकरण ने किया था दावा
प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया था कि डबल यूटर्न, एफओबी के निर्माण के अलावा कट और चौराहे बंद करने के बाद यह अगले पांच साल तक प्रभावी रहेगा, यानी पांच साल तक यहां और कुछ करने की जरूरत नहीं होगी। इसके बाद जनसंख्या और वाहनों की संख्या के आधार पर अगली योजना के बारे में विचार करने की जरूरत पड़ेगी, लेकिन अभी से इस योजना पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed