{"_id":"68eabcd9a829738e600504e8","slug":"how-can-i-blame-strangers-when-my-own-people-came-to-burn-my-house-na-news-c-275-1-smbd1033-127974-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैसे इल्जाम लगाऊं मैं भला गैरों पर, मेरे अपने ही मेरे घर को जलाने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैसे इल्जाम लगाऊं मैं भला गैरों पर, मेरे अपने ही मेरे घर को जलाने आए
विज्ञापन
सिरसी(संभल)। शायरिस्तान फाउंडेशन की ओर से शायरिस्तान मोहल्ला शर्की में शरीफुल हसन जैदी के मकान पर महफिल का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय शायरों के साथ बाहर से आए शायरों ने कलाम पेश किए और खूब दाद पाई। मुशायरे की शुरुआत असकरी जाफरी द्वारा शमा जलाकर की गई। कार्यक्रम की सदारत करते हुए शायर रजी सिरसीवी ने अपने अनुभव और शायरी से महफिल को और भी यादगार बना दिया। मंच संचालन की जिम्मेदारी हकीम बुरहान संभली ने निभाई, जिनकी रवां और दिलचस्प अंदाज-ए-बयां ने श्रोताओं को बांधे रखा। शफीकुर्रहमान बरकाती ने कहा मुंसिफी के नाम पर मासूमियत चीखी बहुत, उसने रिश्वत लेके जब मकतूल को कातिल लिखा। इस्लाम सिरसवी ने कहा कैसे इल्जाम लगाऊं मैं भला गैरों पर, मेरे अपने ही मेरे घर को जलाने आए।
दानिश गदीरी ने पढ़ा कि तुम हमें मौत से डराते हो, तुमने नेजे पे सर नहीं देखा। डॉ. शाकिर इस्लाही ने सुनाया कि किसकी यादों में जागते हो तुम, किसकी ख्वाबों की जिम्मेदारी है। अब्बास सिरसवी ने कहा हमेशा रहती है आंखों में इसलिए सुर्खी, जो इनमें रहते थे वो सारे ख्वाब कत्ल हुए। मुदस्सिर नकवी संभली ने पढ़ा कि ये प्यार फकत दिल को ही करता नहीं बर्बाद, कर देता है ये जा का सफाया उसे कहना। अंत में ताहिर संभली ने कुछ यूं पढ़ा कि इस कदर दीवानगी का हो गया हम पर असर, अपने घर के सामने अपना पता करते रहे।
देर रात तक चले इस मुशायरे में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।