फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hotel worker going to deposit children fees was robbed on Yamuna Expressway miscreants made victim by giving lift

ग्रेटर नोएडा: बच्चों की फीस जमा करने जा रहे होटलकर्मी से यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट, बदमाशों ने लिफ्ट देकर बनाया शिकार

Sat, 09 Oct 2021 06:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 06:03 PM IST
सार

बदमाशों ने कहा कि वह रबूपुरा के पास छोड़ देंगे। श्याम के कार में सवार होने के कुछ देर बाद ही बदमाशों ने तमंचा, चाकू और पिस्टल दिखाकर उसे बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पेचकस व मुक्कों से हमला कर दिया और गोली मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Hotel worker going to deposit children fees was robbed on Yamuna Expressway miscreants made victim by giving lift
पीड़ित होटलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में सक्रिय औजार गैंग का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह दिल्ली से रबूपुरा लौट रहे एक होटलकर्मी को लिफ्ट देकर कार सवार चार बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट की। बदमाशों ने युवक की जेब में रखे 15,430 रुपये लूट लिए और विरोध करने पर पेचकस व मुक्कों से हमला किया।

विज्ञापन


बदमाश होटल कर्मी को चलती कार से चपरगढ़ गांव के पास फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पीड़ित से संपर्क कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। रबूपुरा के फूल विहार निवासी श्याम ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक होटल का कर्मचारी है। उसके बच्चों की फीस दी जानी थी। होटल से वेतन मिलने के बाद वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए दिल्ली रबूपुरा के लिए शनिवार सुबह रवाना हुआ था। 
विज्ञापन


कार में एक चालक समेत चार बदमाश थे मौजूद
सुबह लगभग आठ बजे वह सेक्टर-37 से बस में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर उतरा था। यहीं खड़े होकर वह रबूपुरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की सेंट्रो कार उसके पास आकर रुकी। कार में एक चालक समेत चार बदमाश मौजूद थे। कार सवारों ने श्याम से पूछा कहा जाना है, तो उसने रबूपुरा जाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचा, चाकू और पिस्टल दिखाकर बना लिया बंधक
बदमाशों ने कहा कि वह रबूपुरा के पास छोड़ देंगे। श्याम के कार में सवार होने के कुछ देर बाद ही बदमाशों ने तमंचा, चाकू और पिस्टल दिखाकर उसे बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पेचकस व मुक्कों से हमला कर दिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने 15430 रुपये लूट लिए और मोबाइल की बैटरी निकालक फेंक दी। इसके बाद बदमाश श्याम को एक्सप्रेसवे पर फेंककर फरार हो गए। जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed