{"_id":"689a05a81408a199d00d73db","slug":"hot-spots-will-increase-for-pollution-control-noida-news-c-1-gnd1002-3274572-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए बढ़ेंगे हॉट स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए बढ़ेंगे हॉट स्पॉट
विज्ञापन
-अगस्त बीतने के बाद बढ़ने लगेगा प्रदूषण, अक्तूबर में लागू होगा ग्रेप
-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से10 से अधिक हॉटस्पॉट बनाए जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगस्त का महीना आधा बीतने वाला है और सितंबर शुरू होते ही प्रदूषण में इजाफा होने लगेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा की ओर से प्रदूषण से बचाव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड की ओर से इस बार नोएडा में अधिक संख्या में हॉट स्पॉट चिह्नित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिल सके और खराब हवा की वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से न जूझना पड़े।
बता दें कि 2023 में नोएडा में ऐसे सात हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए थे जहां पर सबसे अधिक प्रदूषण होता था। वहीं, 2024 में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई थी। उम्मीद है कि इस बार भी प्रदूषण के हॉट स्पॉट बढ़ाए जाएंगे। ताकि, प्रदूषण से राहत मिल सके। सितंबर से जब प्रदूषण में इजाफा होने लगता है तो एक अक्तूबर से ग्रैप (ग्रेडड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू कर दिया जाता है। चार चरणों में लागू होने वाले इस एक्शन प्लान में शहर में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास किए जाते हैं। अलग-अलग तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। निर्माण कार्य बंद हो जाता है और प्रदूषण में इजाफा करने वाली गाड़ियों पर भी पाबंदी लग जाती है। लेकिन पाबंदियों के बाद भी प्रदूषण स्तर रेड जोन और सीवियर जोन में पहुंच जाता है। हालांकि इन दिनों की बात करें तो बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है और जिले की हवा साफ श्रेणी में दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेेशानी नहीं हो रही है। सोमवार को ग्रेटर नोेएडा का एक्यूआई 122 और नोएडा का एक्यूआई 112 दर्ज किया गया।
-- -- -- -- -- -- --
कोट
प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रमुखता से किए जाने वाले कार्यों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में हॉट स्पॉट बढ़ाने से प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिल सकेगी। इसके अलावा नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
रितेश तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा