फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hosted by giving lift to GM of Sports Authority of India

भारतीय खेल प्राधिकरण के जीएम को लिफ्ट देकर बनाया बंधक

Wed, 24 Mar 2021 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hosted by giving lift to GM of Sports Authority of India
ग्रेटर नोएडा में लूटपाट का शिकार हुए भारतीय खेल प्राधिकरण के जीएम - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। भारतीय खेल प्राधिकरण के जीएम धर्मपाल शर्मा को लिफ्ट देकर बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उनकी आंख में पट्टी बांधकर और पेचकस व हथौड़ी से वारकर साढ़े तीन हजार रुपये, घड़ी, मोबाइल और डेबिट कार्ड लूट लिया। आरोपी पीड़ित को किसी एटीएम बूथ के करीब ले गए और कार में ही रखकर पिन पूछने के लिए कई बार पेचकस से वार किए।
विज्ञापन

एटीएम से 11 हजार रुपये निकाले। बीटा-2 थाना पुलिस ने कई घंटे बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। भारतीय खेल प्राधिकरण में जीएम धर्मपाल शर्मा सेक्टर डेल्टा-1 निवासी हैं। सोमवार को दिल्ली के आईटीओ स्थित दफ्तर जाने के लिए घर से निकले थे। जब वह परी चौक जाने वाले मार्ग पर हैरिटेज होटल के पास खड़े थे। तभी कार सवार चार बदमाशों ने उन्हें दिल्ली अक्षरधाम के लिए लिफ्ट दी। अभी वह कमर्शियल बेल्ट के पास ही पहुंचे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की और ढाई घंटे बाद जीएम को 130 मीटर रोड पर फेंककर फरार हुए।
विज्ञापन

एटीएम बूथ के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को जानकारी दी कि घटना स्थल बीटा-2 का है। लेकिन बीटा-2 थाना पुलिस ने कई घंटे बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की। अब पुलिस परी चौक मार्ग और जिस एटीएम बूथ से रुपये निकाले गए। वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के त्योहार पर सक्रिय हुआ गैंग प्लास का भी कर चुका है इस्तेमाल
होली के त्योहार से कई दिन पूर्व और बाद तक परी चौक से बड़ी तादाद में यात्री घर के लिए रवाना होते हैं। ऐसे समय में लिफ्ट देकर औजार को हथियार बनाकर इस्तेमाल करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है।
गिरोह ने 21 फरवरी को फिरोजाबाद निवासी ज्ञान सिंह यादव से परी चौक से लिफ्ट देकर 50 हजार रुपये लूटे थे। आरोपियों ने पीड़ित की प्लास से नाक दबा दी थी। तीन मार्च को बरेली निवासी राहगीर से लिफ्ट देकर दस हजार लूटे। 19 मार्च को सुल्तानपुर निवासी शंभूनाथ चौधरी से 1.10 लाख नकद लूटे और 1.40 लाख एटीएम से निकाले।

दहशत में है पीड़ित परिवार
धर्मपाल शर्मा के बेटे सौरभ शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद से उनके पिता और परिवार खौफ में हैं। उनके जेहन से घटना की बातें नहीं निकल पा रही है। सौरभ ने कहा कि बदमाश ढाई घंटे तक उनके पिता को शहर में घुमाकर हमला करते रहे। अगर उन्हें कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed