फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hospitals will be less crowded, telemedicine facility will be available

Noida News: अस्पतालों की भीड़ होगी कम, मिलेगी टेलीमेडिसिन की सुविधा

Thu, 15 Jun 2023 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hospitals will be less crowded, telemedicine facility will be available
अस्पतालों की भीड़ होगी कम, मिलेगी टेलीमेडिसिन की सुविधा
विज्ञापन

-जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई में आठ डॉक्टर करेंगे उपचार की राह आसान

-अगले महीने से सुविधा शुरू होने की उम्मीद, तैयारियों में जुटा जिला स्वास्थ्य विभाग

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सरकारी अस्पतालों से मरीजों का बोझ कम करने के लिए सेक्टर-39 स्थित जिला संयुक्त अस्पताल और सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए आठ डॉक्टरों की तैनाती दोनों जगह होगी। सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को उपचार के लिए अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अगले महीने इसकी शुरूआत की उम्मीद जताई जा रही है।

कोरोना संकट के बीच देशभर में शुरू हुई ई-संजीवनी ओपीडी के तहत ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श की सुविधा पहले भी उपलब्ध कराई जा रही थी, लेकिन नोएडा के चाइल्ड पीजीआई और ग्रेटर नोएडा के जिम्स तक ही यह सेवा उपलब्ध थी। इसी तर्ज पर अब टेलीमेडिसिन को प्रत्येक सरकारी अस्पताल में बड़े स्तर पर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंजीत कुमार ने बताया कि वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिेये लोग घर बैठे ही डॉक्टरों से जुड़ सकेंगे। चिकित्सा इकाइयों की मैपिंग और डॉक्टरों की लॉगिन आईडी बनाने का काम प्रदेश स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लोग टेलीमेडिसिन के जरिए चिकित्सीय परामर्श ले सकेंगे। जिला अस्पताल में तीन और चाइल्ड पीजीआई में पांच डॉक्टरों को इसके लिए नियुक्त किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मदद के लिए एएनएम और आशाएं मरीजों की मदद करेंगी। ताकि दूर-दराज के क्षेत्र से बगैर परेशानी उठाए मरीजों को डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed